TEXT 9
Conclusion — The Perfection of Renunciation
Synonymsशब्दार्थ• Word-for-Word Analysis• प्रत्येक शब्द का अर्थ
Translationअनुवाद
But he who performs his prescribed duty only because it ought to be done, and renounces all attachment to the fruit---his renunciation is of the nature of goodness, O Arjuna.
हे अर्जुन! जब मनुष्य नियत कर्तव्य को करणीय मान कर करता है और समस्त भौतिक संगति तथा फल की आसक्ति को त्याग देता है, तो उसका त्याग सात्त्विक कहलाता है |
Purportतात्पर्य
Prescribed duties must be performed with this mentality. One should act without attachment for the result; he should be disassociated from the modes of work. A man working in Kṛṣṇa consciousness in a factory does not associate himself with the work of the factory, nor with the workers of the factory. He simply works for Kṛṣṇa. And when he gives up the result for Kṛṣṇa, he is acting transcendentally.
नियत कर्म इसी मनोभाव से किया जाना चाहिए | मनुष्य को फल के प्रति अनासक्त होकर कर्म करना चाहिए, उसे कर्म के गुणों से विलग हो जाना चाहिए | जो व्यक्ति कृष्णभावनामृत में रहकर कारखाने में कार्य करता है, वह न तो कारखाने के कार्यों से अपने को जोड़ता है, न ही कारखाने के श्रमिकों से | वह तो मात्र कृष्ण के लिए कार्य करता है | और जब वह इसका फल कृष्ण को अर्पण कर देता है, तो वह दिव्य स्तर पर कार्य करता है |