Bhagavad-gītā As It Is • Ch 18

TEXT 8

Conclusion — The Perfection of Renunciation

दुःखमित्येव यत्कर्म कायक्लेशभयात्त्यजेत् ।
स कृत्वा राजसं त्यागं नैव त्यागफलं लभेत् ॥८॥
duḥkham ity eva yat karma kāya-kleśa-bhayāt tyajet sa kṛtvā rājasaṁ tyāgaṁ naiva tyāga-phalaṁ labhet

Synonymsशब्दार्थ• Word-for-Word Analysis• प्रत्येक शब्द का अर्थ

duḥkham — unhappy; iti — thus; eva — certainly; yat — that which; karma — work; kāya — body; kleśa — troublesome; bhayāt — out of; tyajet — fear; saḥ — that; kṛtvā — after doing; rājasam — in the mode of passion; tyāgam — renunciation; na eva — certainly not; tyāga — renounced; phalam — results; labhet — gain.
दुःखम् — दुखी; इति — इस प्रकार; एव — निश्चय ही; यत् — जो; कर्म — कार्य; काय — शरीर के लिए; क्लेश — कष्ट के; भयात् — भय से; त्यजेत् — त्याग देता है; सः — वह; कृत्वा — करके; राजसम् — रजोगुण में; त्यागम् — त्याग; न — नहीं; एव — निश्चय ही; त्याग — त्याग; फलम् — फल को; लभेत् — प्राप्त करता है.

Translationअनुवाद

Anyone who gives up prescribed duties as troublesome, or out of fear, is said to be in the mode of passion. Such action never leads to the elevation of renunciation.

जो व्यक्ति नियत कर्मों को कष्टप्रद समझ कर या शारीरिक क्लेश के भय से त्याग देता है, उसके लिए कहा जाता है कि उसने यह त्याग रजो गुण में किया है । ऐसा करने से कभी त्याग का उच्च फल प्राप्त नहीं होता ।

Purportतात्पर्य

One who is in Kṛṣṇa consciousness should not give up earning money out of fear that he is performing fruitive activities. If by working one can engage his money in Kṛṣṇa consciousness, or if by rising early in the morning one can advance his transcendental Kṛṣṇa consciousness, one should not desist out of fear or because such activities are considered troublesome. Such renunciation is in the mode of passion. The result of passionate work is always miserable. Even if a person renounces work in that spirit, he never gets the result of renunciation.

जो व्यक्ति कृष्णभावनामृत को प्राप्त होता है, उसे इस भय से अर्थोपार्जन बन्द नहीं करना चाहिए कि वह सकाम कर्म कर रहा है । यदि कोई कार्य करके कमाये धन को कृष्णभावनामृत में लगाता है, या यदि कोई प्रातःकाल जल्दी उठकर दिव्य कृष्णभावनामृत को अग्रसर करता है, तो उसे चाहिए कि वह डर कर या यह सोचकर कि ऐसे कार्य कष्टप्रद हैं, उन्हें त्यागे नहीं । ऐसा त्याग राजसी होता है । राजसी कर्म का फल सदैव दुखद होता है । यदि कोई व्यक्ति इस भाव से कर्म त्याग करता है, तो उसे त्याग का फल कभी नहीं मिल पाता ।