Bhagavad-gītā As It Is • Ch 17

TEXT 24

The Divisions of Faith

तस्मादोमित्युदाहृत्य यज्ञदानतपःक्रियाः ।
प्रवर्तन्ते विधानोक्ताः सततं ब्रह्मवादिनाम् ॥२४॥
tasmād oṁ ity udāhṛtya yajña-dāna-tapaḥ-kriyāḥ pravartante vidhānoktāḥ satataṁ brahma-vādinām

Synonymsशब्दार्थ• Word-for-Word Analysis• प्रत्येक शब्द का अर्थ

tasmāt — therefore; om — beginning with om; iti — thus; udāhṛtya — indicating; yajña — sacrifice; dāna — charity; tapaḥ — penance; kriyāḥ — performances; pravartante — begins; vidhāna-uktāḥ — according to scriptural regulation; satatam — always; brahma-vādinām — of the transcendentalists.
तस्मात् — अतएव; ॐ — ओम् से प्रारम्भ करके; इति — इस प्रकार; उदाहृत्य — संकेत करके; यज्ञ — यज्ञ; दान — दान; तपः — तथा तप की; क्रियाः — क्रियाएँ; प्रवर्तन्ते — प्रारम्भ होती है; विधान-उक्ताः — शास्त्रीय विधान के अनुसार; सततम् — सदैव; ब्रह्म-वादिनाम् — अध्यात्मवादियों या योगियों की.

Translationअनुवाद

Thus the transcendentalists undertake sacrifices, charities, and penances, beginning always with om, to attain the Supreme.

अतएव योगीजन ब्रह्म की प्राप्ति के लिए शास्त्रीय विधि के अनुसार यज्ञ, दान तथा तप की समस्त क्रियाओं का शुभारम्भ सदैव ओम् से करते हैं ।

Purportतात्पर्य

Om tad viṣṇoḥ paramaṁ padam. The lotus feet of Viṣṇu are the supreme devotional platform. The performance of everything on behalf of the Supreme Personality of Godhead assures the perfection of all activity.

ॐ तद् विष्णोः परमं पदम् (ऋग्वेद १.२२.२०) । विष्णु के चरण कमल परम भक्ति के आश्रय हैं । भगवान् के लिए सम्पन्न हर एक क्रिया सारे कार्य क्षेत्र की सिद्धि निश्चित कर देती है ।