Bhagavad-gītā As It Is • Ch 17

TEXT 13

The Divisions of Faith

विधिहीनमसृष्टान्नं मन्त्रहीनमदक्षिणम् ।
श्रद्धाविरहितं यज्ञं तामसं परिचक्षते ॥१३॥
vidhi-hīnam asṛṣṭānnaṁ mantra-hīnam adakṣiṇam śraddhā-virahitaṁ yajñaṁ tāmasaṁ paricakṣate

Synonymsशब्दार्थ• Word-for-Word Analysis• प्रत्येक शब्द का अर्थ

vidhi-hīnam — without scriptural direction; asṛṣṭa-annam — without distribution of prasādam; mantra-hīnam — with no chanting of the Vedic hymns; adakṣiṇam — with no remunerations to the priests; śraddhā — faith; virahitam — without; yajñam — sacrifice; tāmasam — in the mode of ignorance; paricakṣate — is to be considered.
विधि-हीनम् — शास्त्रिय निर्देश के बिना; असृष्ट-अन्नम् — प्रसाद वितरण किये बिना; मन्त्र-हीनम् — वैदिक मन्त्रों का उच्चारण किये बिना; अदक्षिणम् — पुरोहितों को दक्षिणा दिये बिना; मन्त्र-हीनम् — वैदिक मन्त्रों का उच्चारण किये बिना; उदक्षिणम् — पुरोहितों को दक्षिणा दिये बिना; श्रद्धा — श्रद्धा; विरहितम् — विहीन; यज्ञम् — यज्ञ को; तामसम् — तामसी; परिचक्षते — माना जाता है |.

Translationअनुवाद

And that sacrifice performed in defiance of scriptural injunctions, in which no spiritual food is distributed, no hymns are chanted and no remunerations are made to the priests, and which is faithless---that sacrifice is of the nature of ignorance.

जो यज्ञ शस्त्र के निर्देशों की अवहेलना करके, प्रसाद वितरण किये बिना, वैदिक मन्त्रों का उच्चारण किये बिना, पुरोहितों को दक्षिणा दिए बिना तथा श्रद्धा के बिना सम्पन्न किया जाता है, वह तामसी माना जाता है |

Purportतात्पर्य

Faith in the mode of darkness or ignorance is actually faithlessness. Sometimes people worship some demigod just to make money and then spend the money for recreation, ignoring the scriptural injunctions. Such ceremonial shows of religiosity are not accepted as genuine. They are all in the mode of darkness; they produce a demoniac mentality and do not benefit human society.

तमोगुण में श्रद्धा वास्तव में अश्रद्धा है | कभी-कभी लोग किसी देवता की पूजा धन अर्जित करने के लिए करते हैं और फिर वे इस धन को शास्त्र के निर्देशों की अवहेलना करके मनोरंजन में व्यय करते हैं | ऐसे धार्मिक अनुष्ठानों को सात्त्विक नहीं माना जाता | ये तामसी होते हैं | इनसे तामसी प्रवृत्ति उत्पन्न होती है और मानव समाज को कोई लाभ नहीं पहुँचता |