Bhagavad-gītā As It Is • Ch 14

TEXT 12

The Three Modes Of Material Nature

लोभः प्रवृत्तिरारम्भः कर्मणामशमः स्पृहा ।
रजस्येतानि जायन्ते विवृद्धे भरतर्षभ ॥१२॥
lobhaḥ pravṛttir ārambhaḥ karmaṇām aśamaḥ spṛhā rajasy etāni jāyante vivṛddhe bharatarṣabha

Synonymsशब्दार्थ• Word-for-Word Analysis• प्रत्येक शब्द का अर्थ

lobhaḥ — greed; pravṛttiḥ — hankering; ārambhaḥ — endeavor; karmaṇām — of activities; aśamaḥ — uncontrollable; spṛhā — desire; rajasi — in the mode of passion; etāni — all this; jāyante — develop; vivṛddhe — when there is excess; bharatarṣabha — O chief of the descendants of Bharata.
लोभः — लोभ; प्रवृत्तिः — कार्य; आरम्भः — उद्यम; कर्मणाम् — कर्मों में; अशमः — अनियन्त्रित; स्पृहा — इच्छा; रजसि — रजोगुण में; एतानि — ये सब; जायन्ते — प्रकट होते हैं; विवृद्धे — अधिकता होने पर; भरत-ऋषभ — हे भरतवंशियों में प्रमुख |.

Translationअनुवाद

O chief of the Bhāratas, when there is an increase in the mode of passion, the symptoms of great attachment, uncontrollable desire, hankering, and intense endeavor develop.

हे भरतवंशियों में प्रमुख! जब रजोगुण में वृद्धि हो जाती है, तो अत्यधिक आसक्ति, सकाम कर्म, गहन उद्यम तथा अनियन्त्रित इच्छा एवं लालसा के लक्षण प्रकट होते हैं |

Purportतात्पर्य

One in the mode of passion is never satisfied with the position he has already acquired; he hankers to increase his position. If he wants to construct a residential house, he tries his best to have a palatial house, as if he would be able to reside in that house eternally. And he develops a great hankering for sense gratification. There is no end to sense gratification. He always wants to remain with his family and in his house and to continue the process of sense gratification. There is no cessation of this. All these symptoms should be understood as characteristic of the mode of passion.

रजोगुणी व्यक्ति कभी भी पहले से प्राप्त पद से संतुष्ट नहीं होता, वह अपना पद बढाने के लिए लालायित रहता है | यदि उसे मकान बनवाना है, तो वह महल बनवाने के लिए भरसक प्रयत्न करता है, मानो वह उस महल में सदा रहेगा | वह इन्द्रिय-तृप्ति के लिए अत्यधिक लालसा विकसित कर लेता है | उसमें इन्द्रियतृप्ति की कोई सीमा नहीं है | वह सदैव अपने परिवार के बीच तथा अपने घर में रह कर इन्द्रियतृप्ति करते रहना चाहता है | इसका कोई अन्त नहीं है | इन सारे लक्षणों को रजोगुण की विशेषता मानना चाहिए |