Bhagavad-gītā As It Is • Ch 14

TEXT 13

The Three Modes Of Material Nature

अप्रकाशोऽप्रवृत्तिश्च प्रमादो मोह एव च ।
तमस्येतानि जायन्ते विवृद्धे कुरुनन्दन ॥१३॥
aprakāśo 'pravṛttiś ca pramādo moha eva ca tamasy etāni jāyante vivṛddhe kuru-nandana

Synonymsशब्दार्थ• Word-for-Word Analysis• प्रत्येक शब्द का अर्थ

aprakāśaḥ — darkness; apravṛttiḥ — inactivity; ca — and; pramādaḥ — madness; mohaḥ — illusion; eva — certainly; ca — also; tamasi — of the mode of ignorance; etāni — these; jāyante — are manifested; vivṛddhe — is developed; kuru-nandana — O son of Kuru.
अप्रकाशः — अँधेरा; अप्रवृत्तिः — निष्क्रियता; च — तथा; प्रमादः — पागलपन; मोहः — मोह; एव — निश्चय ही; च — भी; तमसि — तमोगुण; एतानि — ये; जायन्ते — प्रकट होते हैं; विवृद्धे — बढ़ जाने पर; कुरु-नन्दन — हे कुरुपुत्र |.

Translationअनुवाद

O son of Kuru, when there is an increase in the mode of ignorance, madness, illusion, inertia and darkness are manifested.

जब तमोगुण में वृद्धि हो जाती है, तो हे कुरुपुत्र! अँधेरा, जड़ता, प्रमत्तता तथा मोह का प्राकट्य होता है |

Purportतात्पर्य

When there is no illumination, knowledge is absent. One in the mode of ignorance does not work by a regulative principle; he wants to act whimsically for no purpose. Even though he has the capacity to work, he makes no endeavor. This is called illusion. Although consciousness is going on, life is inactive. These are the symptoms of one in the mode of ignorance.

जहाँ प्रकाश नहीं होता, वहाँ ज्ञान अनुपस्थित रहता है | तमोगुणी व्यक्ति किसी नियम में बँधकर कार्य नहीं करता | वह अकारण ही अपनी सनक के अनुसार कार्य करना चाहता है | यद्यपि उसमें कार्य करने की क्षमता होती है, किन्तु वह परिश्रम नहीं करता | यह मोह कहलाता है | यद्यपि चेतना रहती है, लेकिन जीवन निष्क्रिय रहता है | ये तमोगुण के लक्षण हैं |