Bhagavad-gītā As It Is • Ch 14

TEXT 11

The Three Modes Of Material Nature

सर्वद्वारेषु देहेऽस्मिन्प्रकाश उपजायते ।
ज्ञानं यदा तदा विद्याद्विवृद्धं सत्त्वमित्युत ॥११॥
sarva-dvāreṣu dehe 'smin prakāśa upajāyate jñānaṁ yadā tadā vidyād vivṛddhaṁ sattvam ity uta

Synonymsशब्दार्थ• Word-for-Word Analysis• प्रत्येक शब्द का अर्थ

sarva-dvāreṣu — all the gates; dehe asmin — in this body; prakāśaḥ — quality of illumination; upajāyate — develops; jñānam — knowledge; yadā — when; tadā — at that time; vidyāt — must know; vivṛddham — increased; sattvam — mode of goodness; iti — thus; uta — said.
सर्व-द्वारेषु — सारे दरवाजों में; देहे अस्मिन् — इस शरीर में; प्रकाशः — प्रकाशित करने का गुण; उपजायते — उत्पन्न होता है; ज्ञानम् — ज्ञान; यदा — जब; तदा — उस समय; विद्यात् — जानो; विवृद्धम — बढ़ा हुआ; सत्त्वम् — सतोगुण; इति उत — ऐसा कहा गया है |.

Translationअनुवाद

The manifestations of the mode of goodness can be experienced when all the gates of the body are illuminated by knowledge.

सतोगुण की अभीव्यक्ति को तभी अनुभव किया जा सकता है, जब शरीर के सारे द्वार ज्ञान के प्रकाश से प्रकाशित होते हैं |

Purportतात्पर्य

There are nine gates in the body: two eyes, two ears, two nostrils, the mouth, the genital and the anus. In every gate, when the symptom of goodness is illuminated, it should be understood that one has developed the mode of goodness. In the mode of goodness, one can see things in the right position, one can hear things in the right position, and one can taste things in the right position. One becomes cleansed inside and outside. In every gate there is development of the symptoms of happiness, and that is the position of goodness.

शरीर में नौ द्वार हैं - दो आँखें, दो कान, दो नथुने, मुँह, गुदा तथा उपस्थ | जब प्रत्येक द्वार सत्त्व के लक्षण से दीपित हो जायें, तो समझना चाहिए कि उसमें सतोगुण विकसित हो चूका है | सतोगुण में सारी वस्तुएँ अपनी सही स्थिति में दिखती हैं, सही-सही सुनाई पड़ता है और सही ढंग से उन वस्तुओं का स्वाद मिलता है | मनुष्य का अन्तः तथा बाह्य शुद्ध हो जाता है | प्रत्येक द्वार में सुख के लक्षण दिखते हैं और यही स्थिति होती है सत्त्वगुण की |