TEXT 25
Attaining the Supreme
Synonymsशब्दार्थ• Word-for-Word Analysis• प्रत्येक शब्द का अर्थ
Translationअनुवाद
The mystic who passes away from this world during the smoke, the night, the moonlight fortnight, or in the six months when the sun passes to the south, or who reaches the moon planet, again comes back.
जो योगी धुएँ, रात्रि, कृष्णपक्ष में या सूर्य के दक्षिणायन रहने के छह महीनों में दिवंगत होता है, वह चन्द्रलोक को जाता है, किन्तु वहाँ से पुनः (पृथ्वी पर) चला आता है |
Purportतात्पर्य
In the Third Canto of Śrīmad-Bhāgavatam we are informed that those who are expert in fruitive activities and sacrificial methods on earth attain to the moon at death. These elevated souls live on the moon for about 10,000 years (by demigod calculations) and enjoy life by drinking soma-rasa. They eventually return to earth. This means that on the moon there are higher classes of living beings, though they may not be perceived by the gross senses.
भागवत के तृतीय स्कंध में कपिल मुनि उल्लेख करते हैं कि जो लोग कर्मकाण्ड तथा यज्ञकाण्ड में निपुण हैं, वे मृत्यु होने पर चन्द्रलोक को प्राप्त करते हैं | ये महान आत्माएँ चन्द्रमा पर लगभग १० हजार वर्षों तक (देवों की गणना से) रहती हैं और सोमरस का पान करते हुए जीवन का आनन्द भोगती हैं | अन्ततोगत्वा वे पृथ्वी पर लौट आती हैं | इसका अर्थ यह हुआ कि चन्द्रमा में उच्चश्रेणी के प्राणी रहते हैं, भले ही हम अपनी स्थूल इन्द्रियों से उन्हें देख न सकें |