Bhagavad-gītā As It Is • Ch 7

TEXT 12

Knowledge of the Absolute

ये चैव सात्त्विका भावा राजसास्तामसाश्च ये ।
मत्त एवेति तान्विद्धि न त्वहं तेषु ते मयि ॥१२॥
ye caiva sāttvikā bhāvā rājasās tāmasāś ca ye matta eveti tān viddhi na tv ahaṁ teṣu te mayi

Synonymsशब्दार्थ• Word-for-Word Analysis• प्रत्येक शब्द का अर्थ

ye — all those; ca — and; eva — certainly; sāttvikāḥ — in goodness; bhāvāḥ — states of being; rājasāḥ — mode of passion; tāmasāḥ — mode of ignorance; ca — also; ye — although; mattaḥ — from Me; eva — certainly; iti — thus; tān — those; viddhi — try to know; na — not; tu — but; aham — I; teṣu — in those; te — they; mayi — unto Me.
ये — जो; च — तथा; एव — निश्चय ही; सात्त्विकाः — सतोगुणी; भावाः — भाव; राजसाः — रजोगुणी; तामसाः — तमोगुणी; च — भी; ये — जो; मत्तः — मुझसे; एव — निश्चय ही; इति — इस प्रकार; तान् — उनको; विद्धि — जानो; न — नहीं; तु — लेकिन; अहम् — मैं; तेषु — उनमें; ते — वे; मयि — मुझमें |.

Translationअनुवाद

All states of being---be they of goodness, passion or ignorance---are manifested by My energy. I am, in one sense, everything---but I am independent. I am not under the modes of this material nature.

तुम जान लो कि मेरी शक्ति द्वारा सारे गुण प्रकट होते हैं, चाहे वे सतोगुण हों, रजोगुण हों या तमोगुण हों | एक प्रकार से मैं सब कुछ हूँ, किन्तु हूँ स्वतन्त्र | मैं प्रकृति के गुणों के अधीन नहीं हूँ, अपितु वे मेरे अधीन हैं |

Purportतात्पर्य

All material activities in the world are being conducted under the three modes of material nature. Although these material modes of nature are emanations from the Supreme Lord, Kṛṣṇa, He is not subject to them. For instance, under the state laws one may be punished, but the king, the lawmaker, is not subject to that law. Similarly, all the modes of material nature—goodness, passion and ignorance—are emanations from the Supreme Lord Kṛṣṇa, but Kṛṣṇa is not subject to material nature. Therefore He is nirguṇa, which means that these guṇas, or modes, although issuing from Him, do not affect Him. That is one of the special characteristics of Bhagavān, or the Supreme Personality of Godhead.

संसार के सारे भौतिक कार्यकलाप प्रकृति के गुणों के अधीन सम्पन्न होते हैं | यद्यपि प्रकृति के गुण परमेश्र्वर कृष्ण से उद्भूत हैं, किन्तु भगवान् उनके अधीन नहीं होते | उदाहरणार्थ, राज्य के नियमानुसार कोई दण्डित हो सकता है, किन्तु नियम बनाने वाला राजा उस नियम के अधीन नहीं होता | इसी प्रकार प्रकृति के सभी गुण – सतो, रजो तथा तमोगुण – भगवान् कृष्ण से उद्भूत हैं, किन्तु कृष्ण प्रकृति के अधीन नहीं हैं | इसीलिए वे निर्गुण हैं, जिसका तात्पर्य है कि सभी गुण उनसे उद्भूत हैं, किन्तु ये उन्हें प्रभावित नहीं करते | यह भगवान् का विशेष लक्षण है |