Bhagavad-gītā As It Is • Ch 7

TEXT 10

Knowledge of the Absolute

बीजं मां सर्वभूतानां विद्धि पार्थ सनातनम् ।
बुद्धिर्बुद्धिमतामस्मि तेजस्तेजस्विनामहम् ॥१०॥
bījaṁ māṁ sarva-bhūtānāṁ viddhi pārtha sanātanam buddhir buddhimatām asmi tejas tejasvinām aham

Synonymsशब्दार्थ• Word-for-Word Analysis• प्रत्येक शब्द का अर्थ

bījam — seed; mām — unto Me; sarva-bhūtānām — of all living entities; viddhi — try to understand; pārtha — O son of Pṛthā; sanātanam — original, eternal; buddhiḥ — intelligence; buddhimatām — of the intelligent; asmi — I am; tejaḥ — prowess; tejasvinām — of the powerful; aham — I am.
बीजम् — बीज; माम् — मुझको; सर्व-भूतानाम् — समस्त जीवों का; विद्धि — जानने का प्रयास करो; पार्थ — हे पृथापुत्र; सनातनम् — आदि, शाश्र्वत; बुद्धिः — बुद्धि; बुद्धि-मताम् — बुद्धिमानों की; अस्मि — हूँ; तेजः — तेज; तेजस्विनाम् — तेजस्वियों का; अहम् — मैं |.

Translationअनुवाद

O son of Pṛthā, know that I am the original seed of all existences, the intelligence of the intelligent, and the prowess of all powerful men.

हे पृथापुत्र! यह जान लो कि मैं ही समस्त जीवों का आदि बीज हूँ, बुद्धिमानों की बुद्धि तथा समस्त तेजस्वी पुरुषों का तेज हूँ |

Purportतात्पर्य

Bījam means seed; Kṛṣṇa is the seed of everything. In contact with material nature, the seed fructifies into various living entities, movable and inert. Birds, beasts, men and many other living creatures are moving living entities; trees and plants, however, are inert-they cannot move, but only stand. Every entity is contained within the scope of 8,400,000 species of life; some of them are moving and some of them are inert. In all cases, however, the seed of their life is Kṛṣṇa. As stated in Vedic literature, Brahman, or the Supreme Absolute Truth, is that from which everything is emanating. Kṛṣṇa is Parabrahman, the Supreme Spirit. Brahman is impersonal and Parabrahman is personal. Impersonal Brahman is situated in the personal aspect-that is stated in Bhagavad-gītā. Therefore, originally, Kṛṣṇa is the source of everything. He is the root. As the root of a tree maintains the whole tree, Kṛṣṇa, being the original root of all things, maintains everything in this material manifestation. This is also confirmed in the Vedic literature. Yato vā imāni bhūtāni jāyante. "The Supreme Absolute Truth is that from which everything is born." He is the prime eternal among all eternals. He is the supreme living entity of all living entities, and He alone is maintaining all life. Kṛṣṇa also says that He is the root of all intelligence. Unless a person is intelligent he cannot understand the Supreme Personality of Godhead, Kṛṣṇa.

कृष्ण समस्त पदार्थों के बीज हैं | कई प्रकार के चार तथा अचर जीव हैं | पक्षी, पशु, मनुष्य तथा अन्य सजीव प्राणी चर हैं, पेड़ पौधे अचर हैं – वे चल नहीं सकते, केवल खड़े रहते हैं | प्रत्येक जीव चौरासी लाख योनियों के अन्तर्गत है, जिनमे से कुछ चार हैं और कुछ अचर | किन्तु इस सबके जीवन के बीजस्वरूप श्रीकृष्ण हैं | जैसा कि वैदिक साहित्य में कहा गया है ब्रह्म या परमसत्य वह है जिससे प्रत्येक वस्तु उद्भुत है | कृष्ण परब्रह्म या परमात्मा हैं | ब्रह्म तो निर्विशेष है, किन्तु परब्रह्म साकार है | निर्विशेष ब्रह्म साकार रूप में आधारित है – यह भगवद्गीता में कहा गया है | अतः आदि रूप में कृष्ण समस्त वस्तुओं के उद्गम हैं | वे मूल हैं | जिस प्रकार मूल सारे वृक्ष का पालन करता है उसी प्रकार कृष्ण मूल होने के करण इस जगत् के समस्त प्राणियों का पालन करते हैं | इसकी पुष्टि वैदिक साहित्य में (कठोपनिषद् २.२.१३) हुई है –नित्यो नित्यानां चेतनश्र्चेतनानाम्एको बहूनां यो विदधाति कमान्वे समस्त नित्यों के नित्य हैं | वे समस्त जीवों के परं जीव हैं और वे ही समस्त जीवों का पालन करने वाले हैं | मनुष्य बुद्धि के बिना कुछ भी नहीं कर सकता और कृष्ण भी कहते हैं कि मैं समस्त बुद्धि का मूल हूँ | जब तक मनुष्य बुद्धिमान नहीं होता, वह भगवान् कृष्ण को नहीं समझ सकता |