Bhagavad-gītā As It Is • Ch 3

TEXT 18

Karma-yoga

नैव तस्य कृतेनार्थो नाकृतेनेह कश्चन ।
न चास्य सर्वभूतेषु कश्चिदर्थव्यपाश्रयः ॥१८॥
naiva tasya kṛtenārtho nākṛteneha kaścana na cāsya sarva-bhūteṣu kaścid artha-vyapāśrayaḥ

Synonymsशब्दार्थ• Word-for-Word Analysis• प्रत्येक शब्द का अर्थ

na — never; eva — certainly; tasya — his; kṛtena — by discharge of duty; arthaḥ — purpose; na — nor; akṛtena — without discharge of duty; iha — in this world; kaścana — whatever; na — never; ca — and; asya — of him; sarva-bhūteṣu — in all living beings; kaścit — any; artha — purpose; vyapa-āśrayaḥ — taking shelter of.
न — कभी नहीं; एव — निश्चय ही; तस्य — उसका; कृतेन — कार्यसम्पादन से; अर्थः — प्रयोजन; अकृतेन — कार्य न करने से; इह — इस संसार में; कश्र्चन — जो कुछ; न — कभी नहीं; च — तथा; अस्य — उसका; सर्वभूतेषु — समस्त जीवों में; कश्र्चित् — कोई; अर्थ — प्रयोजन; व्यपाश्रयः — शरणागत |.

Translationअनुवाद

A self-realized man has no purpose to fulfill in the discharge of his prescribed duties, nor has he any reason not to perform such work. Nor has he any need to depend on any other living being.

स्वरुपसिद्ध व्यक्ति के लिए न तो अपने नियत कर्मों को करने की आवश्यकता रह जाती है, न ऐसा कर्म न करने का कोई कारण ही रहता है | उसे किसी अन्य जीव पर निर्भर रहने की आवश्यकता भी नहीं रह जाती |

Purportतात्पर्य

A self-realized man is no longer obliged to perform any prescribed duty, save and except activities in Kṛṣṇa consciousness. Kṛṣṇa consciousness is not inactivity either, as will be explained in the following verses. A Kṛṣṇa conscious man does not take shelter of any person-man or demigod. Whatever he does in Kṛṣṇa consciousness is sufficient in the discharge of his obligation.

स्वरुपसिद्ध व्यक्ति को कृष्णभावनाभावित कर्म के अतिरिक्त कुछ भी करना नहीं होता | किन्तु यह कृष्णभावनामृत निष्क्रियता भी नहीं है, जैसा कि अगले श्लोकों में बताया जाएगा | कृष्णभावनाभावित व्यक्ति किसी की शरण ग्रहण नहीं करता – चाहे वह मनुष्य हो या देवता | कृष्णभावनामृत में वह जो भी करता है कि उसके कर्तव्य-सम्पादन के लिए पर्याप्त है |