Bhagavad-gītā As It Is • Ch 3

TEXT 17

Karma-yoga

यस्त्वात्मरतिरेव स्यादात्मतृप्तश्च मानवः ।
आत्मन्येव च सन्तुष्टस्तस्य कार्यं न विद्यते ॥१७॥
yas tv ātma-ratir eva syād ātma-tṛptaś ca mānavaḥ ātmany eva ca santuṣṭas tasya kāryaṁ na vidyate

Synonymsशब्दार्थ• Word-for-Word Analysis• प्रत्येक शब्द का अर्थ

yaḥ — one who; tu — but; ātma-ratiḥ — takes pleasure; eva — certainly; syāt — remains; ātma-tṛptaḥ — self-illuminated; ca — and; mānavaḥ — a man; ātmani — in himself; eva — only; ca — and; santuṣṭaḥ — perfectly satiated; tasya — his; kāryam — duty; na — does not; vidyate — exist.
यः — जो; तु — लेकिन; आत्म-रतिः — आत्मा में ही; एव — निश्चय ही; स्यात् — रहता है; च — तथा; मानवः — मनुष्य; आत्मनि — अपने में; एव — केवल; सन्तुष्टः — पूर्णतया सन्तुष्ट; तस्य — उसका; कार्यम् — कर्तव्य; विद्यते — रहता है |.

Translationअनुवाद

One who is, however, taking pleasure in the self, who is illumined in the self, who rejoices in and is satisfied with the self only, fully satiated---for him there is no duty.

किन्तु जो व्यक्ति आत्मा में ही आनन्द लेता है और अपने कृष्णभावनामृत के कार्यों से पूर्णतया सन्तुष्ट रहता है उसके लिए कुछ करणीय (कर्तव्य) नहीं होता |

Purportतात्पर्य

A person who is fully Kṛṣṇa conscious, and is fully satisfied by his acts in Kṛṣṇa consciousness, no longer has any duty to perform. Due to his being Kṛṣṇa conscious, all impiety within is instantly cleansed, an effect of many, many thousands of yajña performances. By such clearing of consciousness, one becomes fully confident of his eternal position in relationship with the Supreme. His duty thus becomes self-illuminated by the grace of the Lord, and therefore he no longer has any obligations to the Vedic injunctions. Such a Kṛṣṇa conscious person is no longer interested in material activities and no longer takes pleasure in material arrangements like wine, women and similar infatuations.

जो व्यक्ति कृष्णभावनाभावित है और अपने कृष्णभावनामृत के कार्यों से पूर्णतया सन्तुष्ट रहता है उसे कुछ भी नियत कर्म नहीं करना होता | कृष्णभावनाभावित होने के कारण उसके हृदय का सारा मैल तुरन्त धुल जाता है, जो हजारों-हजारों यज्ञों को सम्पन्न करने पर ही सम्भव हो पाटा है | इस प्रकार चेतना के शुद्ध होने से मनुष्य परमेश्र्वर के साथ अपने सम्बन्ध के प्रति पूर्णतया आश्र्वस्त हो जाता है | भगवत्कृपा से उसका कार्य स्वयंप्रकाशित हो जाता है; अतएव वैदिक आदेशों के प्रति उसका कर्तव्य निःशेष हो जाता है | ऐसा कृष्णभावनाभावित व्यक्ति कभी भी भौतिक कार्यों में रूचि नहीं लेता और न ही उसे सुरा, सुन्दरी तथा अन्य प्रलोभनों में कोई आनन्द मिलता है |