Bhagavad-gītā As It Is • Ch 2

TEXT 66

Contents of the Gītā Summarized

नास्ति बुद्धिरयुक्तस्य न चायुक्तस्य भावना ।
न चाभावयतः शान्तिरशान्तस्य कुतः सुखम् ॥६६॥
nāsti buddhir ayuktasya na cāyuktasya bhāvanā na cābhāvayataḥ śāntir aśāntasya kutaḥ sukham

Synonymsशब्दार्थ• Word-for-Word Analysis• प्रत्येक शब्द का अर्थ

na asti — there cannot be; buddhiḥ — transcendental intelligence; ayuktasya — of one who is not connected (with Kṛṣṇa consciousness); na — neither; ca — and; ayuktasya — of one devoid of Kṛṣṇa consciousness; bhāvanā — mind fixed in happiness; na — neither; ca — and; abhāvayataḥ — one who is not fixed; śāntiḥ — peace; aśāntasya — of the unpeaceful; kutaḥ — where is; sukham — happiness.
न अस्ति — नहीं; बुद्धिः — दिव्य बुद्धि; अयुक्तस्य — कृष्णभावना से सम्बन्धित न; न — नहीं; अयुक्तस्य — कृष्णभावना से शून्य पुरुष का; न — नहीं; च — तथा; अभावयतः — जो स्थिर नहीं है; शान्तिः — शान्ति; अशान्तस्य — अशान्त का; कुतः — कहाँ है.

Translationअनुवाद

One who is not in transcendental consciousness can have neither a controlled mind nor steady intelligence, without which there is no possibility of peace. And how can there be any happiness without peace?

जो कृष्णभावनामृत में परमेश्र्वर से सम्बन्धित नहीं है उसकी न तो बुद्धि दिव्य होती है और न ही मन स्थिर होता है जिसके बिना शान्ति की कोई सम्भावना नहीं है | शान्ति के बिना सुख हो भी कैसे सकता है?

Purportतात्पर्य

Unless one is in Kṛṣṇa consciousness, there is no possibility of peace. So it is confirmed in the Fifth Chapter (5.29) that when one understands that Kṛṣṇa is the only enjoyer of all the good results of sacrifice and penance, and that He is the proprietor of all universal manifestations, that He is the real friend of all living entities, then only can one have real peace. Therefore, if one is not in Kṛṣṇa consciousness, there cannot be a final goal for the mind. Disturbance is due to want of an ultimate goal, and when one is certain that Kṛṣṇa is the enjoyer, proprietor and friend of everyone and everything, then one can, with a steady mind, bring about peace. Therefore, one who is engaged without a relationship with Kṛṣṇa is certainly always in distress and is without peace, however much one may make a show of peace and spiritual advancement in life. Kṛṣṇa consciousness is a self-manifested peaceful condition which can be achieved only in relationship with Kṛṣṇa.

कृष्णभावनाभावित हुए बिना शान्ति की कोई सम्भावना नहीं हो सकती | अतः पाँचवे अध्याय में (५.२९) इसकी पुष्टि ही गई है कि जब मनुष्य यह समझ लेता है कि कृष्ण ही यज्ञ तथा तपस्या के उत्तम फलों के एकमात्र भोक्ता हैं और समस्त ब्रह्माण्ड के स्वामी हैं तथा वे समस्त जीवों के असली मित्र हैं तभी उसे वास्तविक शान्ति मिल सकती है | अतः यदि कोई कृष्णभावनाभावित नहीं है तो उसके मन का कोई अन्तिम लक्ष्य नहीं हो सकता | मन की चंचलता का एकमात्र कारण अन्तिम लक्ष्य का अभाव है | जब मनुष्य को यह पता चल जाता है कि कृष्ण ही भोक्ता, स्वामी तथा सबके मित्र है, तो स्थिर चित्त होकर शान्ति का अनुभव किया जा सकता है | अतएव जो कृष्ण से सम्बन्ध न रखकर कार्य में लगा रहता है, वह निश्चय ही सदा दुखी और अशान्त रहेगा, भले ही वह जीवन में शान्ति तथा अध्यात्मिक उन्नति का कितना ही दिखावा क्यों न करे | कृष्णभावनामृत स्वयं प्रकट होने वाली शान्तिमयी अवस्था है, जिसकी प्राप्ति कृष्ण के सम्बन्ध से ही हो सकती है |