Bhagavad-gītā As It Is • Ch 18
Important Shloka

TEXT 68

Conclusion — The Perfection of Renunciation

य इदं परमं गुह्यं मद्भक्तेष्वभिधास्यति ।
भक्तिं मयि परां कृत्वा मामेवैष्यत्यसंशयः ॥६८॥
ya idaṁ paramaṁ guhyaṁ mad-bhakteṣv abhidhāsyati bhaktiṁ mayi parāṁ kṛtvā mām evaiṣyaty asaṁśayaḥ

Synonymsशब्दार्थ• Word-for-Word Analysis• प्रत्येक शब्द का अर्थ

yaḥ — anyone; idam — this; paramam — most; guhyam — confidential; mat — Mine; bhakteṣu — amongst devotees of; abhidhāsyati — explains; bhaktim — devotional service; mayi — unto Me; parām — transcendental; kṛtvā — having done; mām — unto Me; eva — certainly; eṣyati — comes; asaṁśayaḥ — without doubt.
यः — जो; इदम् — इस; परमम् — अत्यन्त; गुह्यम् — रहस्य को; मत् — मेरे; भक्तेषु — भक्तों में से; अभिधास्यति — कहता है; भक्तिम् — भक्ति को; मयि — मुझको; पराम् — दिव्य; कृत्वा — करके; माम् — मुझको; एव — निश्चय ही; एष्यति — प्राप्त होता है; असंशय — इसमें कोई सन्देह नहीं |.

Translationअनुवाद

For one who explains the supreme secret to the devotees, devotional service is guaranteed, and at the end he will come back to Me.

जो व्यक्ति भक्तों को यह परम रहस्य बताता है, वह शुद्ध भक्ति को प्राप्त करेगा और अन्त में वह मेरे पास वापस आएगा |

Purportतात्पर्य

Generally it is advised that Bhagavad-gītā be discussed amongst the devotees only, for those who are not devotees will neither understand Kṛṣṇa nor Bhagavad-gītā. Those who do not accept Kṛṣṇa as He is and Bhagavad-gītā as it is should not try to explain Bhagavad-gītā whimsically and become offenders. Bhagavad-gītā should be explained to persons who are ready to accept Kṛṣṇa as the Supreme Personality of Godhead. It is a subject matter for the devotees only and not for philosophical speculators. Anyone, however, who tries sincerely to present Bhagavad-gītā as it is will advance in devotional activities and reach the pure devotional state of life. As a result of such pure devotion, he is sure to go back home, back to Godhead.

सामान्यतः यह उपदेश दिया जाता है कि केवल भक्तों के बीच में भगवद्गीता की विवेचना की जाय, क्योंकि जो लोग भक्त नहीं हैं, वे न तो कृष्ण को समझेंगे, न ही भगवद्गीता को | जो लोग कृष्ण को तथा भगवद्गीता को यथारूप में स्वीकार नहीं करते,उन्हें मनमाने ढंग से भगवद्गीता की व्याख्या करने का प्रयत्न करने का अपराध मोल नहीं लेना चाहिए | भगवद्गीता की विवेचना उन्हीं से की जाय, जो कृष्ण को भगवान् के रूप में स्वीकार करने के लिए तैयार हों | यह एकमात्र भक्तों का विषय है, दार्शनिक चिन्तकों का नहीं, लेकिन जो कोई भगवद्गीता को यथारूप में प्रस्तुत करने का सच्चे मन से प्रयास करता है, वह भक्ति के कार्यकलापों में प्रगति करता है और शुद्ध भक्तिमय जीवन को प्राप्त होता है | ऐसी शुद्धभक्ति के फलस्वरूप उसका भगवद्धाम जानाध्रुव है |