Bhagavad-gītā As It Is • Ch 18

TEXT 30

Conclusion — The Perfection of Renunciation

प्रवृत्तिं च निवृत्तिं च कार्याकार्ये भयाभये ।
बन्धं मोक्षं च या वेत्ति बुद्धिः सा पार्थ सात्त्विकी ॥३०॥
pravṛttiṁ ca nivṛttiṁ ca kāryākārye bhayābhaye bandhaṁ mokṣaṁ ca yā vetti buddhiḥ sā pārtha sāttvikī

Synonymsशब्दार्थ• Word-for-Word Analysis• प्रत्येक शब्द का अर्थ

pravṛttim — deserving; ca — also; nivṛttim — not deserving; kārya — work; akārye — reaction; bhaya — fearful; abhaye — fearlessness; bandham — obligation; mokṣam ca — and liberation; yā — that which; vetti — knows; buddhiḥ — understanding; sā — that; pārtha — O son of Pṛthā; sāttvikī — in the mode of goodness.
प्रवृत्तिम् — कर्म को; च — भी; निवृत्तिम् — अकर्म को; च — तथा; कार्य — करणीय; अकार्य — तथा अकरणीय में; भय — भय; अभये — तथा निडरता में; बन्धम् — बन्धन; मोक्षम् — मोक्ष; च — तथा; या — जो; वेत्ति — जानता है; बुद्धिः — बुद्धि; सा — वह; पार्थ — हे पृथापुत्र; सात्त्विकी — सतोगुणी |.

Translationअनुवाद

O son of Pṛthā, that understanding by which one knows what ought to be done and what ought not to be done, what is to be feared and what is not to be feared, what is binding and what is liberating, that understanding is established in the mode of goodness.

हे पृथापुत्र! वह बुद्धि सतोगुणी है, जिसके द्वारा मनुष्य यह जानता है कि क्या करणीय है और क्या नहीं है, किस्से डरना चाहिए और किस्से नहीं, क्या बाँधने वाला है और क्या मुक्ति देने वाला है |

Purportतात्पर्य

Actions which are performed in terms of the directions of the scriptures are called pravṛtti, or actions that deserve to be performed, and actions which are not so directed are not to be performed. One who does not know the scriptural directions becomes entangled in the actions and reactions of work. Understanding which discriminates by intelligence is situated in the mode of goodness.

शास्त्रों के निर्देशानुसार कर्म करने को या उन कर्मों को करना जिन्हें किया जाना चाहिए, प्रवृत्ति कहते हैं | जिन कार्यों का इस तरह निर्देश नहीं होता वे नहीं किये जाने चाहिए | जो व्यक्ति शास्त्रों के निर्देशों को नहीं जानता, वह कर्मों तथा उनकी प्रतिक्रिया से बँध जाता है | जो बुद्धि अच्छे बुरे का भेद बताती है, वह सात्त्विकी है |