Bhagavad-gītā As It Is • Ch 18

TEXT 28

Conclusion — The Perfection of Renunciation

अयुक्तः प्राकृतः स्तब्धः शठो नैष्कृतिकोऽलसः ।
विषादी दीर्घसूत्री च कर्ता तामस उच्यते ॥२८॥
ayuktaḥ prākṛtaḥ stabdhaḥ śaṭho naiṣkṛtiko 'lasaḥ viṣādī dīrgha-sūtrī ca kartā tāmasa ucyate

Synonymsशब्दार्थ• Word-for-Word Analysis• प्रत्येक शब्द का अर्थ

ayuktaḥ — without reference to the scriptural injunctions; prākṛtaḥ — materialistic; stabdhaḥ — obstinate; śaṭhaḥ — deceitful; naiṣkṛtikaḥ — expert in insulting others; alasaḥ — lazy; viṣādī — morose; dīrgha-sūtrī — procrastinating; ca — also; kartā — worker; tāmasaḥ — in the mode of ignorance; ucyate — is said to be.
अयुक्तः — शास्त्रों के आदेशों को न मानने वाला; प्राकृतः — भौतिकवादी; स्तब्धः — हठी; शठः — कपटी; नैष्कृतिकः — अन्यों का अपमान करने में पटु; अलसः — आलसी; विषादी — खिन्न; दीर्घ — सूत्री - ऊँघ - ऊँघ कर काम करने वाला, देर लगाने वाला; च — भी; कर्ता — कर्ता; तामसः — तमोगुणी; उच्यते — कहलाता है |.

Translationअनुवाद

And that worker who is always engaged in work against the injunction of the scripture, who is materialistic, obstinate, cheating and expert in insulting others, who is lazy, always morose and procrastinating, is a worker in the mode of ignorance.

जो कर्ता सदा शास्त्रों के आदेशों के विरुद्ध कार्य करता रहता है, जो भौतिकवादी, हठी, कपटी तथा अन्यों का अपमान करने में पटु है और तथा जो आलसी, सदैव खिन्न तथा काम करने में दीर्घसूत्री है, वह तमोगुणी कहलाता है |

Purportतात्पर्य

In the scriptural injunctions we find what sort of work should be performed and what sort of work should not be performed. Those who do not care for those injunctions engage in work not to be done, and such persons are generally materialistic. They work according to the modes of nature, not according to the injunctions of the scripture. Such workers are not very gentle, and generally they are always cunning and expert in insulting others. They are very lazy; even though they have some duty, they do not do it properly, and they put it aside to be done later on. Therefore they appear to be morose. They procrastinate; anything which can be done in an hour they drag on for years. Such workers are situated in the mode of ignorance.

शास्त्रीय आदेशों से हमें पता चलता है कि हमें कौन सा काम करना चाहिए और कौन सा नहीं करना चाहिए | जो लोग शास्त्रों के आदेशों की अवहेलना करके अकरणीय कार्य करते हैं, प्रायः भौतिकवादी होते हैं | वे प्रकृति के गुणों के अनुसार कार्य करते हैं, शास्त्रों के आदेशों के अनुसार नहीं | ऐसे कर्ता भद्र नहीं होते और सामान्यतया सदैव कपटी (धूर्त) तथा अन्यों का अपमान करने वाले होते हैं | वे अत्यन्त आलसी होते हैं, काम होते हुए भी उसे ठीक से नहीं करते और बाद में करने के लिए उसे एक तरफ रख देते हैं, अतएव वे खिन्न रहते हैं | जो काम एक घंटे में हो सकता है, उसे वे वर्षों तक घसीटते हैं-वे दीर्घसूत्री होते हैं | ऐसे कर्ता तमोगुणी होते हैं |