Bhagavad-gītā As It Is • Ch 18

TEXT 26

Conclusion — The Perfection of Renunciation

मुक्तसङ्गोऽनहंवादी धृत्युत्साहसमन्वितः ।
सिद्ध्यसिद्ध्योर्निर्विकारः कर्ता सात्त्विक उच्यते ॥२६॥
mukta-saṅgo 'nahaṁ-vādī dhṛty-utsāha-samanvitaḥ siddhy-asiddhyor nirvikāraḥ kartā sāttvika ucyate

Synonymsशब्दार्थ• Word-for-Word Analysis• प्रत्येक शब्द का अर्थ

mukta-saṅgaḥ — liberated from all material association; anaham-vādī — without false ego; dhṛti-utsāha — with great enthusiasm; samanvitaḥ — qualified in that way; siddhi — perfection; asiddhyoḥ — failure; nirvikāraḥ — without change; kartā — worker; sāttvikaḥ — in the mode of goodness; ucyate — is said to be.
मुक्त — सङगः - सारे भौतिक संसर्ग से मुक्त; अनहम् — वादी - मिथ्या अहंकार से रहित; धृति — संकल्प; उत्साह — तथा उत्साह सहित; समन्वितः — योग्य; सिद्धि — सिद्धि; असिद्धयोः — तथा विफलता में; निर्विकारः — बिना परिवर्तन के; कर्ता — कर्ता; सात्त्विकः — सतोगुणी; उच्यते — कहा जाता है |.

Translationअनुवाद

The worker who is free from all material attachments and false ego, who is enthusiastic and resolute and who is indifferent to success or failure, is a worker in the mode of goodness.

जो व्यक्ति भौतिक गुणों के संसर्ग के बिना अहंकाररहित, संकल्प तथा उत्साहपूर्वक अपना कर्म करता है और सफलता अथवा असफलता में अविचलित रहता है, वह सात्त्विक कर्ता कहलाता है |

Purportतात्पर्य

A person in Kṛṣṇa consciousness is always transcendental to the material modes of nature. He has no expectations for the result of the work entrusted to him because he is above false ego and pride. Still, he is always enthusiastic till the completion of such work. He does not worry about the distress undertaken; he is always enthusiastic. He does not care for success or failure; he is equal both in distress or happiness. Such a worker is situated in the mode of goodness.

कृष्णभावनामय व्यक्ति सदैव प्रकृति के गुणों से अतीत होता है | उसे अपना को सौंपे गये कर्म के परिणाम की कोई आकांक्षा रहती, क्योंकि वह मिथ्या अहंकार तथा घमंड से परे होता है | फिर भी कार्य के पूर्ण होने तक वह सदैव उत्साह से पूर्ण रहता है | उसे होने वाले कष्टों की कोई चिन्ता नहीं होती, वह सदैव उत्साहपूर्ण रहता है | वह सफलता या विफलता की परवाह नहीं करता, वह सुख-दुख में समभाव रहता है | ऐसा कर्ता सात्त्विक है |