TEXT 25
Conclusion — The Perfection of Renunciation
Synonymsशब्दार्थ• Word-for-Word Analysis• प्रत्येक शब्द का अर्थ
Translationअनुवाद
And that action performed in ignorance and delusion without consideration of future bondage or consequences, which inflicts injury and is impractical, is said to be action in the mode of ignorance.
जो कर्म मोहवश शास्त्रीय आदेशों की अवहेलना करके तथा भावी बन्धन की परवाह किये बिना या हिंसा अथवा अन्यों को दुख पहुँचाने के लिए किया जाता है, वहतामसी कहलाता है |
Purportतात्पर्य
One has to give account of one's actions to the state or to the agents of the Supreme Lord called the Yamadūtas. Irresponsible work is distraction because it destroys the regulative principles of scriptural injunction. It is often based on violence and is distressing to other living entities. Such irresponsible work is carried out in the light of one's personal experience. This is called illusion. And all such illusory work is a product of the mode of ignorance.
मनुष्य को अपने कर्मों का लेखा राज्य को अथवा परमेश्र्वरके दूतों को, जिन्हें यमदूत कहते हैं, देना होता है | उत्तरदायित्वहीन कर्मविनाशकारी है, क्योंकि इससे शास्त्रीय आदेशों का विनाश होता है | यह प्रायः हिंसा परआधारित होता है और अन्य जीवों के लिए दुखदायी होता है | उत्तरदायित्व से हीन ऐसाकर्म अपने निजी अनुभव के आधार पर किया जाता है | यह मोह कहलाता है | ऐसा समस्त मोहग्रस्त कर्म तमोगुण के फलस्वरूप होता है |