Bhagavad-gītā As It Is • Ch 11

TEXT 41-42

The Universal Form

सखेति मत्वा प्रसभं यदुक्तं
हे कृष्ण हे यादव हे सखेति ।
अजानता महिमानं तवेदं
मया प्रमादात्प्रणयेन वापि ॥४१॥
sakheti matvā prasabhaṁ yad uktaṁ he kṛṣṇa he yādava he sakheti ajānatā mahimānaṁ tavedaṁ mayā pramādāt praṇayena vāpi yac cāvahāsārtham asat-kṛto 'si vihāra-śayyāsana-bhojaneṣu eko 'tha vāpy acyuta tat-samakṣaṁ tat kṣāmaye tvām aham aprameyam

Synonymsशब्दार्थ• Word-for-Word Analysis• प्रत्येक शब्द का अर्थ

sakhā — friend; iti — thus; matvā — thinking; prasabham — temporary; yat — whatever; uktam — said; he krṣṇa — O Kṛṣṇa; he yādava — O Yādava; he sakhā iti — O my dear friend; ajānatā — without knowing; mahimānam — glories; tava — Your; idam — this; mayā — by me; pramādāt — out of foolishness; pranayena — out of love; vā api — either; yat — whatever; ca — also; avahāsārtham — for joking; asatkṛtaḥ — dishonor; asi — have been done; vihāra — in relaxation; śayyā — in joking; āsana — in a resting place; bhojaneṣu — or while eating together; ekaḥ — alone; athavā — or; api — others; acyuta — O infallible one; tat-samakṣam — as Your competitor; tat — all those; kṣāmaye — excuse; tvām — You; aham — I; aprameyam — immeasurable.
सखा — मित्र; इति — इस प्रकार; मत्वा — मानकर; प्रसभम् — हठपूर्वक; यत् — जो भी; उत्तम् — कहा गया; हे कृष्ण — हे कृष्ण; हे यादव — हे यादव; हे सखा — हेमित्र; इति — इस प्रकार; अजानता — बिना जाने; महिमानम् — महिमा को; तव — आपकी; इदम् — यह; मया — मेरे द्वारा; प्रमादात् — मूर्खतावश; प्रणयेन — प्यार वश; वा अपि — या तो; यत् — जो; च — भी; अह्वास-अर्थम् — हँसी के लिए; असत्-कृतः — अनादर कियागया; असि — हो; विहार — आराम में; शय्या — लेटे रहने पर; आसन — बैठे रहने पर; भोजनेषु — या भोजन करते समय; एकः — अकेले; अथवा — या; अपि — भी; अच्युत — हेअच्युत; तत्-समक्षम् — साथियों के बीच; तत् — उन सभी; क्षामये — क्षमाप्रार्थीहूँ; त्वाम् — आपसे; अहम् — मैं; अप्रमेयम् — अचिन्त्य |.

Translationअनुवाद

I have in the past addressed You as “O Kṛṣṇa,” “O Yādava,” “O my friend,” without knowing Your glories. Please forgive whatever I may have done in madness or in love. I have dishonored You many times while relaxing or while lying on the same bed or eating together, sometimes alone and sometimes in front of many friends. Please excuse me for all my offenses.

आपको अपना मित्र मानते हुए मैंने हठपूर्वक आपको हे कृष्ण, हे यादव, हेसखा जैसे सम्बोधनों से पुकारा है, क्योंकि मैं आपकी महिमा को नहीं जानता था |मैंने मूर्खतावश या प्रेमवश जो कुछ भी किया है, कृपया उसके लिए मुझे क्षमा कर दें| यही नहीं, मैंने कई बार आराम करते समय, एकसाथ लेटे हुए या साथ-साथ खाते या बैठेहुए, कभी अकेले तो कभी अनेक मित्रों के समक्ष आपका अनादर किया है | हे अच्युत!मेरे इन समस्त अपराधों को क्षमा करें |

Purportतात्पर्य

Although Kṛṣṇa is manifested before Arjuna in His universal form, Arjuna remembers his friendly relationship with Kṛṣṇa and is therefore asking pardon and requesting Him to excuse him for the many informal gestures which arise out of friendship. He is admitting that formerly he did not know that Kṛṣṇa could assume such a universal form, although He explained it as his intimate friend. Arjuna did not know how many times he may have dishonored Him by addressing Him as "O my friend, O Kṛṣṇa, O Yādava," etc., without acknowledging His opulence. But Kṛṣṇa is so kind and merciful that in spite of such opulence He played with Arjuna as a friend. Such is the transcendental loving reciprocation between the devotee and the Lord. The relationship between the living entity and Kṛṣṇa is fixed eternally; it cannot be forgotten, as we can see from the behavior of Arjuna. Although Arjuna has seen the opulence in the universal form, he could not forget his friendly relationship with Kṛṣṇa.

यद्यपि अर्जुन के समक्ष कृष्ण अपने विराट रूप में हैं,किन्तु उसे कृष्ण के साथ अपना मैत्रीभाव स्मरण है | इसीलिए वह मित्रता के कारणहोने वाले अनेक अपराधों को क्षमा करने के लिए प्रार्थना कर रहा है | वह स्वीकारकरता है कि पहले उसे ज्ञात ण था कि कृष्ण ऐसा विराट रूप धारण कर सकते हैं, यद्यपिमित्र के रूप में कृष्ण ने उसे यह समझाया था | अर्जुन को यह भी पता नहीं था किउसने कितनी बार ‘हे मेरे मित्र’ ‘हे कृष्ण’ ‘हे यादव’ जैसे सम्बोधनों के द्वाराउनका अनादर किया है और उनकी महिमा स्वीकार नहीं की | किन्तु कृष्ण इतने कृपालु हैंकि इतने ऐश्र्वर्यमण्डित होने पर भी अर्जुन से मित्र की भूमिका निभाते रहे | ऐसाहोता है भक्त तथा भगवान् के बीच दिव्य प्रेम का आदान-प्रदान | जीव तथा कृष्ण कासम्बन्ध शाश्र्वत रूप से स्थिर है, इसे भुलाया नहीं जा सकता, जैसा कि हम अर्जुन केआचरण में देखते हैं | यद्यपि अर्जुन विराट रूप का ऐश्र्वर्य देख चुका है, किन्तुवह कृष्ण के साथ अपनी मैत्री नहीं भूल सकता |