Bhagavad-gītā As It Is • Ch 11

TEXT 38

The Universal Form

त्वमादिदेवः पुरुषः पुराणस्-
त्वमस्य विश्वस्य परं निधानम् ।
वेत्तासि वेद्यं च परं च धाम
त्वया ततं विश्वमनन्तरूप ॥३८॥
tvam ādi-devaḥ puruṣaḥ purāṇas tvam asya viśvasya paraṁ nidhānam vettāsi vedyaṁ ca paraṁ ca dhāma tvayā tataṁ viśvam ananta-rūpa

Synonymsशब्दार्थ• Word-for-Word Analysis• प्रत्येक शब्द का अर्थ

tvam — You; ādi-devaḥ — the original Supreme God; puruṣaḥ — personality; purāṇaḥ — old; tvam — You; asya — this; viśvasya — universe; param — transcendental; nidhānam — refuge; vettā — knower; asi — You are; vedyam ca — and the knowable; param ca — and transcendental; dhāma — refuge; tvayā — by You; tatam — pervaded; viśvam — universe; ananta-rūpa — unlimited form.
त्वम् — आप; आदि-देवः — आदि परमेश्र्वर; पुरुषः — पुरुष; पुराणः — प्राचीन, सनातन; त्वम् — आप; अस्य — इस; विश्र्वस्य — विश्र्व का; परम् — दिव्य; निधानम् — आश्रय; वैत्ता — जानने वाला; असि — हओ; वेद्यम् — जानने योग्य, ज्ञेय; च — तथा; परम् — दिव्य; च — और; धाम — वास, आश्रय; त्वया — आपके द्वारा; ततम् — व्याप्त; विश्र्वम् — विश्र्व; अनन्त-रूप — हे अनन्त रूप वाले |.

Translationअनुवाद

You are the original Personality, the Godhead. You are the only sanctuary of this manifested cosmic world. You know everything, and You are all that is knowable. You are above the material modes. O limitless form! This whole cosmic manifestation is pervaded by You!

आप आदि देव, सनातन पुरुष तथा इस दृश्यजगत के परम आश्रय हैं | आप सबकुछ जानने वाले हैं और आप ही सब कुछ हैं, जो जानने योग्य है | आप भौतिक गुणों सेपरे परम आश्रय हैं | हे अनन्त रूप! यह सम्पूर्ण दृश्यजगत आपसे व्याप्त है |

Purportतात्पर्य

Everything is resting on the Supreme Personality of Godhead; therefore He is the ultimate rest. Nidhānam means that everything, even the Brahman effulgence, rests on the Supreme Personality of Godhead Kṛṣṇa. He is the knower of everything that is happening in this world, and if knowledge has any end, He is the end of all knowledge; therefore He is the known and the knowable. He is the object of knowledge because He is all-pervading. Because He is the cause in the spiritual world, He is transcendental. He is also the chief personality in the transcendental world.

प्रत्येक वस्तु भगवान् पर आश्रित है, अतः वे ही परम आश्रयहैं | निधानम् का अर्थ है – ब्रह्म तेज समेत सारी वस्तुएँ भगवान् कृष्ण पर आश्रितहैं | वे इस संसार में घटित होने वाली प्रत्येक घटना को जानने वाले हैं और यदि ज्ञान का कोई अंत है, तो वे ही समस्त ज्ञान के अन्त हैं | अतः वे ज्ञाता हैं और ज्ञेय (वेद्यं) भी | वे जानने योग्य हैं, क्योंकि वे सर्वव्यापी हैं | वैकुण्ठलोक में कारण स्वरूप होने से वे दिव्य हैं | वे दिव्यलोक में भी प्रधान पुरुष हैं |