Bhagavad-gītā As It Is • Ch 10

TEXT 40

The Opulence of the Absolute

नान्तोऽस्ति मम दिव्यानां विभूतीनां परन्तप ।
एष तूद्देशतः प्रोक्तो विभूतेर्विस्तरो मया ॥४०॥
nānto 'sti mama divyānāṁ vibhūtīnāṁ parantapa eṣa tūddeśataḥ prokto vibhūter vistaro mayā

Synonymsशब्दार्थ• Word-for-Word Analysis• प्रत्येक शब्द का अर्थ

na — nor; antaḥ — a limit; asti — is there; mama — of My; divyānām — divine; vibhūtīnam — opulences; parantapa — O conquerer of the enemies; eṣaḥ — all this; tu — that; uddeśataḥ — examples; proktaḥ — spoken; vibhūteḥ — opulences; vistaraḥ — expanded; mayā — by Me.
न — न तो; अन्तः — सीमा; अस्ति — है; मम — मेरे; दिव्यानाम् — दिव्य; विभूतीनाम् — ऐश्र्वर्यों की; परन्तप — हे शत्रुओं के विजेता; एषः — यह सब; तु — लेकिन; उद्देशतः — उदाहरणस्वरूप; प्रोक्तः — कहे गये; विभूतेः — ऐश्र्वर्यों के; विस्तरः — विशद दर्शन; मया — मेरे द्वारा |.

Translationअनुवाद

O mighty conqueror of enemies, there is no end to My divine manifestations. What I have spoken to you is but a mere indication of My infinite opulences.

हे परन्तप! मेरी दैवी विभूतियों का अन्त नहीं है | मैंने तुमसे जो कुछ कहा, वह तो मेरी अनन्त विभूतियों का संकेत मात्र है |

Purportतात्पर्य

As stated in the Vedic literature, although the opulences and energies of the Supreme are understood in various ways, there is no limit to such opulences; therefore not all the opulences and energies can be explained. Simply a few examples are being described to Arjuna to pacify his inquisitiveness.

जैसा कि वैदिक साहित्य में कहा गया है यद्यपि परमेश्र्वर की शक्तियाँ तथा विभूतियाँ अनेक प्रकार से जानी जाती हैं, किन्तु इन विभूतियों का कोई अन्त नहीं है, अतएव समस्त विभूतियों तथा शक्तियों का वर्णन कर पाना सम्भव नहीं है | अर्जुन की जिज्ञासा को शान्त करने के लिए केवल थोड़े से उदाहरण प्रस्तुत किये गये हैं |