Bhagavad-gītā As It Is • Ch 10

TEXT 38

The Opulence of the Absolute

दण्डो दमयतामस्मि नीतिरस्मि जिगीषताम् ।
मौनं चैवास्मि गुह्यानां ज्ञानं ज्ञानवतामहम् ॥३८॥
daṇḍo damayatām asmi nītir asmi jigīṣatām maunaṁ caivāsmi guhyānāṁ jñānaṁ jñānavatām aham

Synonymsशब्दार्थ• Word-for-Word Analysis• प्रत्येक शब्द का अर्थ

daṇḍaḥ — punishment; damayatām — of all separation; asmi — I am; nītiḥ — morality; asmi — I am; jigīṣatām — of the victorious; maunam — silence; ca — and; eva — also; asmi — I am; guhyānām — of secrets; jñānam — knowledge; jñānavatām — of the wise; aham — I am.
दण्डः — दण्ड; दमयताम् — दमन के समस्त साधनों में से; अस्मि — हूँ; नीतिः — सदाचार; अस्मि — हूँ; जिगीषताम् — विजय की आकांशा करने वालों में; मौनम् — चुप्पी, मौन; च — तथा; एव — भी; अस्मि — हूँ; गुह्यानाम् — रहस्यों में; ज्ञानम् — ज्ञान; ज्ञान-वताम् — ज्ञानियों में; अहम् — मैं हूँ |.

Translationअनुवाद

Among punishments I am the rod of chastisement, and of those who seek victory, I am morality. Of secret things I am silence, and of the wise I am wisdom.

अराजकता को दमन करने वाले समस्त साधनों में मैं दण्ड हूँ और जो विजय के आकांक्षी हैं उनकी मैं नीति हूँ | रहस्यों में मैं मौन हूँ और बुद्धिमानों में ज्ञान हूँ |

Purportतात्पर्य

There are many suppressing agents, of which the most important are those that cut down the miscreants. When miscreants are punished, the rod of chastisement represents Kṛṣṇa. Among those who are trying to be victorious in some field of activity, the most victorious element is morality. Among the confidential activities of hearing, thinking and meditating, silence is most important because by silence one can make progress very quickly. The wise man is he who can discriminate between matter and spirit, between God's superior and inferior natures. Such knowledge is Kṛṣṇa Himself.

वैसे तो दमन के अनेक साधन हैं, किन्तु इनमें सबसे महत्त्वपूर्ण है दुष्टों का नाश | जब दुष्टों को दण्डित किया जाता है तो दण्ड देने वाला कृष्णस्वरूप होता है | किसी भी क्षेत्र में विजय की आकांक्षा करने वाले में नीति की ही विजय होती है | सुनने, सोचने तथा ध्यान करने की गोपनीय क्रियाओं में मौन ही सबसे महत्त्वपूर्ण है, क्योंकि मौन रहने से जल्दी उन्नति होती है | ज्ञानी व्यक्ति वह है, जो पदार्थ तथा आत्मा में, भगवान् की परा तथा अपरा शक्तियों में भेद कर सके | ऐसा ज्ञान साक्षात् कृष्ण है |