TEXT 37
The Opulence of the Absolute
Synonymsशब्दार्थ• Word-for-Word Analysis• प्रत्येक शब्द का अर्थ
Translationअनुवाद
Of the descendants of Vṛṣṇi I am Vāsudeva, and of the Pāṇḍavas I am Arjuna. Of the sages I am Vyāsa, and among great thinkers I am Uśanā.
मैं वृष्णिवंशियों में वासुदेव और पाण्डवों में अर्जुन हूँ | मैं समस्त मुनियों में व्यास तथा महान विचारकों में उशना हूँ |
Purportतात्पर्य
Kṛṣṇa is the original Supreme Personality of Godhead, and Vāsudeva is the immediate expansion of Kṛṣṇa. Both Lord Kṛṣṇa and Baladeva appear as the sons of Vasudeva. Amongst the sons of Pāṇḍu, Arjuna is famous and valiant. Indeed, he is the best of men and therefore represents Kṛṣṇa. Among the munis, or learned men conversant in Vedic knowledge, Vyāsa is the greatest because he explained Vedic knowledge in many different ways for the understanding of the common mass of people in this age of Kali. And Vyāsa is also known as an incarnation of Kṛṣṇa; therefore Vyāsa also represents Kṛṣṇa. Kavis are those who are capable of thinking thoroughly on any subject matter. Among the kavis, Uśanā was the spiritual master of the demons; he was extremely intelligent, far-seeing, political and spiritual in every way. Thus Uśanā is another representative of the opulence of Kṛṣṇa.
कृष्ण आदि भगवान् हैं और बलदेव कृष्ण के निकटतम अंश-विस्तार हैं | कृष्ण तथा बलदेव दोनों ही वासुदेव के पुत्र रूप में उत्पन्न हुए, अतः दोनों को वासुदेव कहा जा सकता है | दूसरी दृष्टि से चूँकि कृष्ण कभी वृन्दावन नहीं त्यागते, अतः उनके जितने भी रूप अन्यत्र पाये जाते हैं वे उनके विस्तार हैं | वासुदेव कृष्ण के निकटतम अंश-विस्तार हैं, अतः वासुदेव कृष्ण से भिन्न नहीं है | अतः इस श्लोक में आगत वासुदेव शब्द का अर्थ बलदेव या बलराम माना जाना चाहिए क्योंकि वे समस्त अवतारों के उद्गम हैं और इस प्रकार वासुदेव के एकमात्र उद्गम हैं | भगवान् के निकटतम अंशों को स्वांश (व्यक्तिगत या स्वकीय अंश) कहते हैं और अन्य प्रकार के भी अंश हैं, जो विभिन्नांश (पृथकीकृत अंश) कहलाते हैं |.पाण्डुपुत्रों में अर्जुन धनञ्जय नाम से विख्यात है | वह समस्त पुरुषों में श्रेष्ठतम है, अतः कृष्णस्वरूप है | मुनियों अर्थात् वैदिक ज्ञान में पटु विद्वानों में व्यास सबसे बड़े हैं, क्योंकि उन्होंने कलियुग में लोगों को समझाने के लिए वैदिक ज्ञान का अनेक प्रकार से प्रस्तुत किया | और व्यास को कृष्ण के एक अवतार भी माने जाते हैं | अतः वे कृष्णस्वरूप हैं | कविगन किसी विषय पर गंभीरता से विचार करने में होते हैं .कवियों में उशना अर्थात् शुक्राचार्य असुरों के गुरु थे, वे अत्यधिक बुद्धिमान तथा दूरदर्शी राजनेता अथे | इस प्रकार सुक्राचय कृष्ण के ऐश्र्वर्य के दुसरे स्वरूप हैं |