Bhagavad-gītā As It Is • Ch 1

TEXT 12

Observing the Armies on the Battlefield of Kurukṣetra

तस्य सञ्जनयन्हर्षं कुरुवृद्धः पितामहः ।
सिंहनादं विनद्योच्चैः शङ्खं दध्मौ प्रतापवान् ॥१२॥
tasya sañjanayan harṣaṁ kuru-vṛddhaḥ pitāmahaḥ siṁha-nādaṁ vinadyoccaiḥ śaṅkhaṁ dadhmau pratāpavān

Synonymsशब्दार्थ• Word-for-Word Analysis• प्रत्येक शब्द का अर्थ

tasya — his; sañjanayan — increasing; harṣam — cheerfulness; kuru-vṛddhaḥ — the grandsire of the Kuru dynasty (Bhīṣma); pitāmahaḥ — the grandfather; siṁha-nādam — roaring sound, like a lion; vinadya — vibrating; uccaiḥ — very loudly; śaṅkham — conchshell; dadhmau — blew; pratāpavān — the valiant.
तस्य — उसका; सञ्जयनयन् — बढाते हुए; कुरु-वृद्धः — कुरुवंश के वयोवृद्ध (भीष्म); पितामहः — पितामह, बाबा; सिंह-नादम् — सिंह की सी गर्जना; विनद्य — गरज कर; उच्चैः — उच्च स्वर से; शङखम् — शंख; दध्मौ — बजाया; प्रताप-वान् — बलशाली |.

Translationअनुवाद

Then Bhīṣma, the great valiant grandsire of the Kuru dynasty, the grandfather of the fighters, blew his conchshell very loudly like the sound of a lion, giving Duryodhana joy.

तब कुरुवंश के वयोवृद्ध परम प्रतापी एवं वृद्ध पितामह ने सिंह-गर्जना की सी ध्वनि करने वाले अपने शंख को उच्च स्वर से बजाया, जिससे दुर्योधन को हर्ष हुआ |

Purportतात्पर्य

The grandsire of the Kuru dynasty could understand the inner meaning of the heart of his grandson Duryodhana, and out of his natural compassion for him he tried to cheer him by blowing his conchshell very loudly, befitting his position as a lion. Indirectly, by the symbolism of the conchshell, he informed his depressed grandson Duryodhana that he had no chance of victory in the battle, because the Supreme Lord Kṛṣṇa was on the other side. But still, it was his duty to conduct the fight, and no pains would be spared in that connection.

कुरुवंश के वयोवृद्ध पितामह अपने पौत्र दुर्योधन का मनोभाव जान गये और उनके प्रति अपनी स्वाभाविक दयावश उन्होंनेउसे प्रसन्न करने के लिए अत्यन्त उच्च स्वर से अपना शंख बजाया जो उनकी सिंह के समान स्थिति के अनुरूप था | अप्रत्यक्ष रूप में शंख के द्वारा प्रतीकात्मक ढंग से उन्होंने अपने हताश पौत्र दुर्योधन को बता दिया कि उन्हें युद्ध में विजय की आशा नहीं है क्योंकि दुसरे पक्ष में साक्षात् भगवान् श्रीकृष्ण हैं | फिर भी युद्ध का मार्गदर्शन करना उनका कर्तव्य था और इस सम्बन्ध में वे कोई कसर नहीं रखेंगे |