Bhagavad-gītā As It Is • Ch 9

TEXT 8

The Most Confidential Knowledge

प्रकृतिं स्वामवष्टभ्य विसृजामि पुनः पुनः ।
भूतग्राममिमं कृत्स्नमवशं प्रकृतेर्वशात् ॥८॥
prakṛtiṁ svām avaṣṭabhya visṛjāmi punaḥ punaḥ bhūta-grāmam imaṁ kṛtsnam avaśaṁ prakṛter vaśāt

Synonymsशब्दार्थ• Word-for-Word Analysis• प्रत्येक शब्द का अर्थ

prakṛtim — material nature; svām — of My personal self; avaṣṭabhya — enter in; visṛjāmi — create; punaḥ punaḥ — again, again; bhūta-grāmam — all these cosmic manifestations; imam — this; kṛtsnam — total; avaśam — automatically; prakṛteḥ — by the force of nature; vaśāt — under obligation.
प्रकृतिम् — प्रकृति में; स्वाम् — मेरी निजी; अवष्टभ्य — प्रवेश करके; विसृजामि — उत्पन्न करता हूँ; पुनः पुनः — बारम्बार; भूत-ग्रामम् — समस्त विराट अभिव्यक्ति को; इमम् — इस; कृत्स्नम् — पूर्णतः; अवशम् — स्वतः; प्रकृतेः — प्रकृति की शक्ति के; वशात् — वश में |.

Translationअनुवाद

The whole cosmic order is under Me. By My will it is manifested again and again, and by My will it is annihilated at the end.

सम्पूर्ण विराट जगत मेरे अधीन है | यह मेरी इच्छा से बारम्बार स्वतः प्रकट होता रहता है और मेरी ही इच्छा से अन्त में विनष्ट होता है |

Purportतात्पर्य

This matter is the manifestation of the inferior energy of the Supreme Personality of Godhead. This has already been explained several times. At the creation, the material energy is let loose as mahat-tattva, into which the Lord as His first Puruṣa incarnation, Mahā-Viṣṇu, enters. He lies within the Causal Ocean and breathes out innumerable universes, and into each universe the Lord again enters as Garbhodakaśāyī Viṣṇu. Each universe is in that way created. He still further manifests Himself as Kṣīrodakaśāyī Viṣṇu, and that Viṣṇu enters into everything-even into the minute atom. This fact is explained here. He enters into everything.

Now, as far as the living entities are concerned, they are impregnated into this material nature, and as a result of their past deeds they take different positions. Thus the activities of this material world begin. The activities of the different species of living beings are begun from the very moment of the creation. It is not that all is evolved. The different species of life are created immediately along with the universe. Men, animals, beasts, birds-everything is simultaneously created, because whatever desires the living entities had at the last annihilation are again manifested. It is clearly stated here that the living entities have nothing to do with this process. The state of being in their past life in the past creation is simply manifested again, and all this is done simply by His will. This is the inconceivable potency of the Supreme Personality of God. And after creating different species of life, He has no connection with them. The creation takes place to accommodate the inclinations of the various living entities, and so the Lord does not become involved with it.

यह भौतिक जगत् भगवान् की अपराशक्ति की अभिव्यक्ति है | इसकी व्याख्या कई बार की जा चुकी है | सृष्टि के समय यह शक्ति महत्तत्त्व के रूप में प्रकट होती है जिसमें भगवान् अपने प्रथम पुरुष अवतार, महाविष्णु, के रूप में प्रवेश कर जाते हैं | वे कारणार्णव में शयन करते रहते हैं और अपने श्र्वास से असंख्य ब्रह्माण्ड निकालते हैं और इस ब्रह्माण्डों में से हर एक में वे गर्भोदकशायी विष्णु के रूप में प्रवेश करते हैं | इस प्रकार प्रत्येक ब्रह्माण्ड की सृष्टि होती है | वे इससे भी आगे अपने आपको क्षीरोदकशायी विष्णु के रूप में प्रकट करते हैं और विष्णु प्रत्येक वस्तु में, यहाँ तक कि प्रत्येक अणु में प्रवेश कर जाते है | इसी तथ्य की व्याख्या यहाँ हुई है | भगवान् प्रत्येक वस्तु में प्रवेश करते हैं |जहाँ तक जीवात्माओं का सम्बन्ध है, वे इस भौतिक प्रकृति के गर्भस्थ किये जाते हैं और वे अपने-अपने पूर्वकर्मों के अनुसार विभिन्न योनियाँ ग्रहण करते हैं | इस प्रकार इस भौतिक जगत् के कार्यकलाप प्रारम्भ होते हैं | विभिन्न जीव-योनियों के कार्यकलाप सृष्टि के समय से ही प्रारम्भ हो जाते हैं | ऐसा नहीं है कि ये योनियाँ क्रमशः विकसित होती हैं | सारी की सारी योनियाँ ब्रह्माण्ड की सृष्टि के साथ ही उत्पन्न होती हैं | मनुष्य, पशु, पक्षी – ये सभी एकसाथ उत्पन्न होते हैं, क्योंकि पूर्व प्रलय के समय जीवों की जो-जो इच्छाएँ थीं वे पुनः प्रकट होती हैं | इसका स्पष्ट संकेत अवशम् शब्द से मिलता है कि जीवों को इस प्रक्रिया से कोई सरोकार नहीं रहता | पूर्व सृष्टि में वे जिस-जिस अवस्था में थे, वे उस-उस अवस्था में पुनः प्रकट हो जाते हैं और यह सब भगवान् की इच्छा से ही सम्पन्न होता है | यही भगवान् की अचिन्त्य शक्ति है | विभिन्न योनियों को उत्पन्न करने के बाद भगवान् का उनसे कोई नाता नहीं रह जाता | यह सृष्टि विभिन्न जीवों की रुचियों को पूरा करने के उद्देश्य से की जाती है | अतः भगवान् इसमें किसी तरह से बद्ध नहीं होते हैं |