Bhagavad-gītā As It Is • Ch 9
Important Shloka

TEXT 32

The Most Confidential Knowledge

मां हि पार्थ व्यपाश्रित्य येऽपि स्युः पापयोनयः ।
स्त्रियो वैश्यास्तथा शूद्रास्तेऽपि यान्ति परां गतिम् ॥३२॥
māṁ hi pārtha vyapāśritya ye 'pi syuḥ pāpa-yonayaḥ striyo vaiśyās tathā śūdrās te 'pi yānti parāṁ gatim

Synonymsशब्दार्थ• Word-for-Word Analysis• प्रत्येक शब्द का अर्थ

mām — unto Me; hi — certainly; pārtha — O son of Pṛthā; vyapāśrītya — particularly taking shelter; ye — anyone; api — also; syuḥ — becomes; pāpa-yonayaḥ — born of a lower family; striyaḥ — women; vaiśyāḥ — mercantile people; tathā — also; śūdrāḥ — lower class men; te api — even they; yānti — go; parām — supreme; gatim — destination.
माम् — मेरी; हि — निश्चय ही; पार्थ — हे पृथापुत्र; व्यपाश्रित्य — शरण ग्रहण करके; ये — जो; अपि — भी; स्युः — हैं; पाप-योनयः — निम्नकुल में उत्पन्न; स्त्रियः — स्त्रियाँ; वैश्याः — वणिक लोग; तथा — भी; शूद्राः — निम्न श्रेणी के व्यक्ति; ते अपि — वे भी; यान्ति — जाते हैं; पराम् — परम; गतिम् — गन्तव्य को |.

Translationअनुवाद

O son of Pṛthā, those who take shelter in Me, though they be of lower birth---women, vaiśyas [merchants], as well as śūdras [workers]---can approach the supreme destination.

हे पार्थ! जो लोग मेरी शरण ग्रहण करते हैं, वे भले ही निम्नजन्मा स्त्री, वैश्य (व्यापारी) तथा शुद्र (श्रमिक) क्यों न हों, वे परमधाम को प्राप्त करते हैं |

Purportतात्पर्य

It is clearly declared here by the Supreme Lord that in devotional service there is no distinction between the lower or higher classes of people. In the material conception of life, there are such divisions, but for a person engaged in transcendental devotional service to the Lord, there are not. Everyone is eligible for the supreme destination. In the Śrīmad-Bhāgavatam it is stated that even the lowest, who are called caṇḍālas (dog-eaters), can be elevated by association with a pure devotee. Therefore devotional service and guidance of a pure devotee are so strong that there is no discrimination between the lower and higher classes of men; anyone can take to it. The most simple man taking center of the pure devotee can be purified by proper guidance. According to the different modes of material nature, men are classified in the mode of goodness (brāhmaṇas), the mode of passion (kṣatriyas, or administrators), the mixed modes of passion and ignorance (vaiśyas, or merchants), and the mode of ignorance (śūdras, or workers). Those lower than them are called caṇḍālas, and they are born in sinful families. Generally, those who are born in sinful families are not accepted by the higher classes. But the process of devotional service and the pure devotee of the Supreme God are so strong that all the lower classes can attain the highest perfection of life. This is possible only when one takes center of Kṛṣṇa. One has to take center completely of Kṛṣṇa. Then one can become much greater than great jñānīs and yogīs.

यहाँ पर भगवान् ने स्पष्ट कहा है कि भक्ति में उच्च तथा निम्न जाती के लोगों का भेद नहीं होता | भौतिक जीवन में ऐसा विभाजन होता है, किन्तु भगवान् की दिव्य भक्ति में लगे व्यक्ति पर यह लागू नहीं होता | सभी परमधाम के अधिकारी हैं | श्रीमद्भागवत में (२.४.१८) कथन है कि अधम योनी चाण्डाल भी शुद्ध भक्त के संसर्ग से शुद्ध हो जाते हैं | अतः भक्ति तथा शुद्ध भक्त द्वारा पथप्रदर्शन इतने प्रबल हैं कि वहाँ ऊँचनीच का भेद नहीं रह जाता और कोई भी इसे ग्रहण कर सकता है | शुद्ध भक्त की शरण ग्रहण करके सामान्य से सामान्य व्यक्ति शुद्ध हो सकता है | प्रकृति के विभिन्न गुणों के अनुसार मनुष्यों को सात्त्विक (ब्राह्मण), रजोगुणी (क्षत्रिय) तथा तामसी (वैश्य तथा शुद्र) कहा जाता है | इनसे भी निम्न पुरुष चाण्डाल कहलाते हैं और वे पापी कुलों में जन्म लेते हैं | सामान्य रूप से उच्चकुल वाले इन निम्नकुल में जन्म लेने वालों की संगति नहि८न करते | किन्तु भक्तियोग इतना प्रबल होता है कि भगवद्भक्त समस्त निम्नकुल वाले व्यक्तियों को जीवन की परं सिद्धि प्राप्त करा सकते हैं | यह तभी सम्भव है जब कोई कृष्ण की शरण में जाये | जैसा कि व्यपाश्रित्य शब्द से सूचित है, मनुष्य को पूर्णतया कृष्ण की शरण ग्रहण करनी चाहिए | तब वह बड़े से बड़े ज्ञानी तथा योगी से भी महान बन सकता है |