Bhagavad-gītā As It Is • Ch 7

TEXT 2

Knowledge of the Absolute

ज्ञानं तेऽहं सविज्ञानमिदं वक्ष्याम्यशेषतः ।
यज्ज्ञात्वा नेह भूयोऽन्यज्ज्ञातव्यमवशिष्यते ॥२॥
jñānaṁ te 'haṁ sa-vijñānam idaṁ vakṣyāmy aśeṣataḥ yaj jñātvā neha bhūyo 'nyaj jñātavyam avaśiṣyate

Synonymsशब्दार्थ• Word-for-Word Analysis• प्रत्येक शब्द का अर्थ

jñānam — phenomenal knowledge; te — unto you; aham — I; sa — with; vijñānam — noumenal knowledge; idam — this; vakṣyāmi — shall explain; aśeṣataḥ — in full; yat — which; jñātvā — knowing; na — not; iha — in this world; bhūyaḥ — further; anyat — anything more; jñātavyam — knowable; avaśiṣyate — remains to be known.
ज्ञानम् — प्रत्यक्ष ज्ञान; ते — तुमसे; अहम् — मैं; स — सहित; इदम् — यह; वक्ष्यामि — कहूँगा; अशेषतः — पूर्णरूप से; ज्ञात्वा — जानकर; न — नहीं; इह — इस संसार में; भूयः — आगे; अन्यत् — अन्य कुछ; ज्ञातव्यम् — जानने योग्य; अवशिष्यते — शेष रहता है |.

Translationअनुवाद

I shall now declare unto you in full this knowledge both phenomenal and noumenal, by knowing which there shall remain nothing further to be known.

अब मैं तुमसे पूर्णरूप से व्यावहारिक तथा दिव्यज्ञान कहूँगा | इसे जान लेने पर तुम्हें जानने के लिए और कुछ भी शेष नहीं रहेगा |

Purportतात्पर्य

Complete knowledge includes knowledge of the phenomenal world and the spirit behind it. The source of both of them is transcendental knowledge. The Lord wants to explain the above-mentioned system of knowledge because Arjuna is Kṛṣṇa's confidential devotee and friend. In the beginning of the Fourth Chapter this explanation was given by the Lord, and it is again confirmed here: complete knowledge can be achieved only by the devotee of the Lord directly from the Lord in disciplic succession. Therefore one should be intelligent enough to know the source of all knowledge, who is the cause of all causes and the only object for meditation in all types of yoga practices. When the cause of all causes becomes known, then everything knowable becomes known, and nothing remains unknown. The Vedas say, "yasmin vijñāte sarvam eva vijñatam bhavanti."

पूर्णज्ञान में प्रत्यक्ष जगत्, इसके पीछे काम करने वाला आत्मा तथा इन दोनों के उद्गम सम्मिलित हैं | यह दिव्यज्ञान है | भगवान् उपर्युक्त ज्ञानपद्धति बताना चाहते हैं, क्योंकि अर्जुन उनका विश्र्वस्त भक्त तथा मित्र है | चतुर्थ अध्याय के प्रारम्भ में इसकी व्याख्या भगवान् कृष्ण ने की और उसी की पुष्टि यहाँ पर हो रही है | भगवद्भक्त द्वारा पूर्णज्ञान का लाभ भगवान् से प्रारम्भ होने वाली गुरु-परम्परा से ही किया जा सकता है | अतः मनुष्य को इतना बुद्धिमान तो होना ही चाहिए कि वह समस्त ज्ञान के अद्गम को जान सके, जो समस्त कारणों के करण है और समस्त योगों में ध्यान का एकमात्र लक्ष्य है | जब समस्त कारणों के कारण का पता चल जाता है, तो सभी ज्ञेय वस्तुएँ ज्ञात हो जाती हैं और कुछ भी अज्ञेय नहीं रह जाता | वेदों का (मुण्डक उपनिषद् १.३) कहना है – कस्मिन् भगवो विज्ञाते सर्वमिदं विज्ञातं भवति |