Bhagavad-gītā As It Is • Ch 6

TEXT 4

Sāṅkhya-yoga

यदा हि नेन्द्रियार्थेषु न कर्मस्वनुषज्जते ।
सर्वसङ्कल्पसंन्यासी योगारूढस्तदोच्यते ॥४॥
yadā hi nendriyārtheṣu na karmasv anuṣajjate sarva-saṅkalpa-sannyāsī yogārūḍhas tadocyate

Synonymsशब्दार्थ• Word-for-Word Analysis• प्रत्येक शब्द का अर्थ

yadā — when; hi — certainly; na — not; indriya-artheṣu — in sense gratification; na — never; karmasu — in fruitive activities; anuṣajjate — does necessarily engage; sarva-saṅkalpa — all material desires; sannyāsī — renouncer; yoga-ārūḍhaḥ — elevated in yoga; tadā — at that time; ucyate — is said to be.
हि — निश्चय ही; न — नहीं; इन्द्रिय-अर्थेषु — इन्द्रियतृप्ति में; कर्मसु — सकाम कर्म में; अनुषज्जते — निरत रहता है; सर्व-सङ्कल्प — समस्त भौतिक इच्छाओं का; संन्यासी — त्याग करने वाला; योग-आरूढः — योग में स्थित; तदा — उस समय; उच्यते — कहलाता है |.

Translationअनुवाद

A person is said to have attained to yoga when, having renounced all material desires, he neither acts for sense gratification nor engages in fruitive activities.

जब कोई पुरुष समस्त भौतिक इच्छाओं का त्यागा करके न तो इन्द्रियतृप्ति के लिए कार्य करता है और न सकामकर्मों में प्रवृत्त होता है तो वह योगारूढ कहलाता है |

Purportतात्पर्य

When a person is fully engaged in the transcendental loving service of the Lord, he is pleased in himself, and thus he is no longer engaged in sense gratification or in fruitive activities. Otherwise, one must be engaged in sense gratification, since one cannot live without engagement. Without Kṛṣṇa consciousness, one must be always seeking self-centered or extended selfish activities. But a Kṛṣṇa conscious person can do everything for the satisfaction of Kṛṣṇa and thereby be perfectly detached from sense gratification. One who has no such realization must mechanically try to escape material desires before being elevated to the top rung of the yoga ladder.

जब मनुष्य भगवान् की दिव्य प्रेमाभक्ति में पूरी तरह लगा रहता है तो वह अपने आप में प्रसन्न रहता है और इस तरह वह इन्द्रियतृप्ति या सकामकर्म में प्रवृत्त नहीं होता | अन्यथा इन्द्रियतृप्ति में लगना ही पड़ता है, क्योंकि कर्म किए बिना कोई रह नहीं सकता | बिना कृष्णभावनामृत के मनुष्य सदैव स्वार्थ में तत्पर रहता है | किन्तु कृष्णभावनाभावित व्यक्ति कृष्ण की प्रसन्नता के लिए ही सब कुछ करता है, फलतः वह इन्द्रियतृप्ति से पूरी तरह विरक्त रहता है | जिसे ऐसी अनुभूति प्राप्त नहीं है उसे चाहिए कि भौतिक इच्छाओं से बचे रहने का वह यंत्रवत् प्रयास करे, तभी वह योग की सीढ़ी से ऊपर पहुँच सकता है |