Bhagavad-gītā As It Is • Ch 6

TEXT 25

Sāṅkhya-yoga

शनैः शनैरुपरमेद् बुद्ध्या धृतिगृहीतया ।
आत्मसंस्थं मनः कृत्वा न किञ्चिदपि चिन्तयेत् ॥२५॥
śanaiḥ śanair uparamed buddhyā dhṛti-gṛhītayā ātma-saṁsthaṁ manaḥ kṛtvā na kiñcid api cintayet

Synonymsशब्दार्थ• Word-for-Word Analysis• प्रत्येक शब्द का अर्थ

śanaiḥ — gradually; śanaiḥ — step by step; uparamet — hesitated; buddhyā — by intelligence; dhṛti-gṛhītayā — carrying the conviction; ātma-saṁstham — placed in transcendence; manaḥ — mind; kṛtvā — doing so; na — nothing; kiñcit — anything else; api — even; cintayet — be thinking of.
शनैः — एकएक करके, क्रम से; उपरमेत् — निवृत्त रहे; धृति-गृहीतया — विश्र्वासपूर्वक; आत्म-संस्थम् — समाधि में; मनः — मन; कृत्वा — करके; न — नहीं; किञ्चित् — अन्य कुछ; अपि — भी; चिन्तयेत् — सोचे |.

Translationअनुवाद

Gradually, step by step, with full conviction, one should become situated in trance by means of intelligence, and thus the mind should be fixed on the Self alone and should think of nothing else.

धीरे-धीरे, क्रमशः पूर्ण विश्र्वासपूर्वक बुद्धि के द्वारा समाधि में स्थित होना चाहिए और इस प्रकार मन को आत्मा में ही स्थित करना चाहिए तथा अन्य कुछ भी नहीं सोचना चाहिए |

Purportतात्पर्य

By proper conviction and intelligence one should gradually cease sense activities. This is called pratyāhāra. The mind, being controlled by conviction, meditation, and cessation of the senses, should be situated in trance, or samādhi. At that time there is no longer any danger of becoming engaged in the material conception of life. In other words, although one is involved with matter as long as the material body exists, one should not think about sense gratification. One should think of no pleasure aside from the pleasure of the Supreme Self. This state is easily attained by directly practicing Kṛṣṇa consciousness.

समुचित विश्र्वास तथा बुद्धि के द्वारा मनुष्य को धीरे-धीरे सारे इन्द्रियकर्म करने बन्द कर देना चाहिए | यह प्रत्याहार कहलाता है | मन को विश्र्वास, ध्यान तथा इन्द्रिय-निवृत्ति द्वारा वश में करते हुए समाधि में स्थिर करना चाहिए | उस समय देहात्मबुद्धि में अनुरक्त होने की कोई सम्भावना नहीं रह जाती | दुसरे शब्दों में, जब तक इस शरीर का अस्तित्व है तब तक मनुष्य पदार्थ में लगा रहता है, किन्तु उसे इन्द्रियतृप्ति के विषय में नहीं सोचना चाहिए | उसे परमात्मा के आनन्द के अतिरिक्त किसी अन्य आनन्द का चिन्तन नहीं करना चाहिए | कृष्णभावनामृत का अभ्यास करने से यह अवस्था सहज ही प्राप्त की जा सकती है |