Bhagavad-gītā As It Is • Ch 5

TEXT 24

Karma-yoga — Action in Kṛṣṇa Consciousness

योऽन्तःसुखोऽन्तरारामस्तथान्तर्ज्योतिरेव यः ।
स योगी ब्रह्मनिर्वाणं ब्रह्मभूतोऽधिगच्छति ॥२४॥
yo 'ntaḥ-sukho 'ntar-ārāmas tathāntar-jyotir eva yaḥ sa yogī brahma-nirvāṇaṁ brahma-bhūto 'dhigacchati

Synonymsशब्दार्थ• Word-for-Word Analysis• प्रत्येक शब्द का अर्थ

yaḥ — one who; antaḥ-sukhaḥ — happy from within; antaḥ-ārāmah — active within; tathā — as well as; antaḥ-jyotiḥ — aiming within; eva — certainly; yaḥ — anyone; saḥ — he; yogī — mystic; brahma-nirvāṇam — liberated in the Supreme; brahma-bhūtaḥ — self-realized; adhigacchati — attains.
यः — जो; अन्तः-सुखः — अन्तर में सुखी; अन्तः-आरामः — अन्तर में रमण करने वाला अन्तर्मुखी; तथा — और; अन्तः-ज्योतिः — भीतर-भीतर लक्ष्य करते हुए; एव — निश्चय हि; यः — जो कोई; सः — वह; योगी — योगी; ब्रह्म-निर्वाणम् — परब्रह्म में मुक्ति; ब्रह्म-भूतः — स्वरुपसिद्ध; अधिगच्छति — प्राप्त करता है |.

Translationअनुवाद

One whose happiness is within, who is active within, who rejoices within and is illumined within, is actually the perfect mystic. He is liberated in the Supreme, and ultimately he attains the Supreme.

जो अन्तःकरण में सुख का अनुभव करता है, जो कर्मठ है और अन्तःकरण में ही रमण करता है तथा जिसका लक्ष्य अन्तर्मुखी होता है वह सचमुच पूर्ण योगी है | वह परब्रह्म में मुक्त पाता है और अन्ततोगत्वा ब्रह्म को प्राप्त होता है |

Purportतात्पर्य

Unless one is able to relish happiness from within, how can one retire from the external engagements meant for deriving superficial happiness? A liberated person enjoys happiness by factual experience. He can, therefore, sit silently at any place and enjoy the activities of life from within. Such a liberated person no longer desires external material happiness. This state is called brahma-bhūta, attaining which one is assured of going back to Godhead, back to home.

जब तक मनुष्य अपने अन्तःकरण में सुख का अनुभव नहीं करता तब तक भला बाह्यसुख को प्राप्त कराने वाली बाह्य क्रियाओं से वह कैसे छूट सकता है? मुक्त पुरुष वास्तविक अनुभव द्वारा सुख भोगता है | अतः वह किसी भी स्थान में मौनभाव से बैठकर अन्तःकरण में जीवन के कार्यकलापों का आनन्द लेता है | ऐसा मुक्त पुरुष कभी बाह्य भौतिक सुख की कामना नहीं करता | यह अवस्था ब्रह्मभूत कहलाती है, जिसे प्राप्त करने पर भगवद्धाम जाना निश्चित है |