Bhagavad-gītā As It Is • Ch 4

TEXT 36

Transcendental Knowledge

अपि चेदसि पापेभ्यः सर्वेभ्यः पापकृत्तमः ।
सर्वं ज्ञानप्लवेनैव वृजिनं सन्तरिष्यसि ॥३६॥
api ced asi pāpebhyaḥ sarvebhyaḥ pāpa-kṛt-tamaḥ sarvaṁ jñāna-plavenaiva vṛjinaṁ santariṣyasi

Synonymsशब्दार्थ• Word-for-Word Analysis• प्रत्येक शब्द का अर्थ

api — even; cet — if; asi — you are; pāpebhyaḥ — of sinners; sarvebhyaḥ — of all; pāpa-kṛttamaḥ — the greatest sinner; sarvam — all such sinful actions; jñāna-plavena — by the boat of transcendental knowledge; eva — certainly; vṛjinam — the ocean of miseries; santariṣyasi — you will cross completely.
अपि — भी; चेत् — यदि; असि — तुम हो; पापियों सर्वेभ्यः — समस्त; पाप-कृत-तमः — सर्वाधिक पापी; सर्वम् — ऐसे; ज्ञान-प्ल्वेन — दिव्यज्ञान की नाव द्वारा; एव — निश्चय ही; वृजिनम् — दुखों के सागर को; सन्तरिष्यसि — पूर्णतया पार कर जाओगे.

Translationअनुवाद

Even if you are considered to be the most sinful of all sinners, when you are situated in the boat of transcendental knowledge, you will be able to cross over the ocean of miseries.

यदि तुम्हें समस्त पापियों में भी सर्वाधिक पापी समझा जाये तो भी तुम दिव्यज्ञान रूपी नाव में स्थित होकर दुख-सागर को पार करने में समर्थ होगे ।

Purportतात्पर्य

Proper understanding of one's constitutional position in relationship to Kṛṣṇa is so nice that it can at once lift one from the struggle for existence which goes on in the ocean of nescience. This material world is sometimes regarded as an ocean of nescience and sometimes as a blazing forest. In the ocean, however expert a swimmer one may be, the struggle for existence is very severe. If someone comes forward and lifts the struggling swimmer from the ocean, he is the greatest savior. Perfect knowledge, received from the Supreme Personality of Godhead, is the path of liberation. The boat of Kṛṣṇa consciousness is very simple, but at the same time the most sublime.

श्री कृष्ण के सम्बन्ध में अपनी स्वाभाविक स्थिति का सही-सही ज्ञान इतना उत्तम होता है कि अज्ञान-सागर में चलने वाले जीवन-संघर्ष से मनुष्य तुरन्त ही ऊपर उठ सकता है । यह भौतिक जगत् कभी-कभी अज्ञान सागर मान लिया जाता है तो कभी जलता हुआ जंगल । सागर में कोई कितना ही कुशल तैराक क्यों न हो, जीवन-संघर्ष अत्यन्त कठिन है । यदि कोई संघर्षरत तैरने वाले को आगे बढ़कर समुद्र से निकाल लेता है तो वह सबसे बड़ा रक्षक है । भगवान् से प्राप्त पूर्णज्ञान मुक्ति का पथ है । कृष्णभावनामृत की नाव अत्यन्त सुगम है, किन्तु उसी के साथ-साथ अत्यन्त उदात्त भी ।