Bhagavad-gītā As It Is • Ch 3

TEXT 36

Karma-yoga

अर्जुन उवाच ।
अथ केन प्रयुक्तोऽयं पापं चरति पूरुषः ।
अनिच्छन्नपि वार्ष्णेय बलादिव नियोजितः ॥३६॥
arjuna uvāca atha kena prayukto 'yaṁ pāpaṁ carati pūruṣaḥ anicchann api vārṣṇeya balād iva niyojitaḥ

Synonymsशब्दार्थ• Word-for-Word Analysis• प्रत्येक शब्द का अर्थ

arjunaḥ uvāca — Arjuna said; atha — hereafter; kena — by what; prayuktaḥ — impelled; ayam — one; pāpam — sins; carati — acts; pūruṣaḥ — a man; anicchan — without desiring; api — although; vārṣṇeya — O descendant of Vṛṣṇi; balāt — by force; iva — as if; niyojitaḥ — engaged.
अथ — तब; केन — किस के द्वारा; प्रयुक्तः — प्रेरित; पापम् — पाप; चरति — करता है; पुरुषः — व्यक्ति; अनिच्छन् — न चाहते; अपि — यद्यपि; वार्ष्णेय — हे वृष्णिवंशी; बलात् — बलपूर्वक; नियोजितः — लगाया गया |.

Translationअनुवाद

Arjuna said: O descendant of Vṛṣṇi, by what is one impelled to sinful acts, even unwillingly, as if engaged by force?

अर्जुन ने कहा – हे वृष्णिवंशी! मनुष्य न चाहते हुए भी पापकर्मों के लिए प्रेरित क्यों होता है? ऐसा लगता है कि उसे बलपूर्वक उनमें लगाया जा रहा हो |

Purportतात्पर्य

A living entity, as part and parcel of the Supreme, is originally spiritual, pure, and free from all material contaminations. Therefore, by nature he is not subjected to the sins of the material world. But when he is in contact with the material nature, he acts in many sinful ways without hesitation, and sometimes even against his will. As such, Arjuna's question to Kṛṣṇa is very sanguine, as to the perverted nature of the living entities. Although the living entity sometimes does not want to act in sin, he is still forced to act. Sinful actions are not, however, impelled by the Supersoul within, but are due to another cause, as the Lord explains in the next verse.

जीवात्मा परमेश्र्वर का अंश होने के कारण मूलतः आध्यात्मिक, शुद्ध एवं समस्त भौतिक कल्मषों से मुक्त रहता है | फलतः स्वभाव से वह भौतिक जगत् के पापों में प्रवृत्त नहीं होता | किन्तु जब वह माया के संसर्ग में आता है, तो वह बिना झिझक के और कभी-कभी इच्छा के विरुद्ध भी अनेक प्रकार से पापकर्म करता है | अतः कृष्ण से अर्जुन का प्रश्न अत्यन्त प्रत्याशापूर्ण है कि जीवों की प्रकृति विकृत क्यों हो जाती है | यद्यपि कभी-कभी जीव कोई पाप नहीं करना चाहता, किन्तु उसे ऐसा करने के लिए बाध्य होना पड़ता है | किन्तु ये पापकर्म अन्तर्यामी परमात्मा द्वारा प्रेरित नहीं होते अपितु अन्य कारण से होते हैं, जैसा कि भगवान् अगले श्लोक में बताते हैं |