Bhagavad-gītā As It Is • Ch 3
Important Shloka

TEXT 27

Karma-yoga

प्रकृतेः क्रियमाणानि गुणैः कर्माणि सर्वशः ।
अहङ्कारविमूढात्मा कर्ताहमिति मन्यते ॥२७॥
prakṛteḥ kriyamāṇāni guṇaiḥ karmāṇi sarvaśaḥ ahaṅkāra-vimūḍhātmā kartāham iti manyate

Synonymsशब्दार्थ• Word-for-Word Analysis• प्रत्येक शब्द का अर्थ

prakṛteḥ — of material nature; kriyamāṇāni — all being done; guṇaiḥ — by the modes; karmāṇi — activities; sarvaśaḥ — all kinds of; ahaṅkāra-vimūḍha — bewildered by false ego; ātmā — the spirit soul; kartā — doer; aham — I; iti — thus; manyate — thinks.
प्रकृतेः — प्रकृति का; क्रियमाणानि — किये; गुणैः — गुणों के द्वारा; कर्माणि — कर्म; सर्वशः — सभी प्रकार; अहङ्कार-विमूढ — अहंकार से मोहित; आत्मा — आत्मा; कर्ता — करने वाला; अहम् — मैं हूँ; इति — इस प्रकार; मन्यते — सोचता है |.

Translationअनुवाद

The bewildered spirit soul, under the influence of the three modes of material nature, thinks himself to be the doer of activities, which are in actuality carried out by nature.

जीवात्मा अहंकार के प्रभाव से मोहग्रस्त होकर अपने आपको समस्त कर्मों का कर्ता मान बैठता है, जब कि वास्तव में वे प्रकृति के तीनों गुणों द्वारा सम्पन्न किये जाते हैं |

Purportतात्पर्य

Two persons, one in Kṛṣṇa consciousness and the other in material consciousness, working on the same level, may appear to be working on the same platform, but there is a wide gulf of difference in their respective positions. The person in material consciousness is convinced by false ego that he is the doer of everything. He does not know that the mechanism of the body is produced by material nature, which works under the supervision of the Supreme Lord. The materialistic person has no knowledge that ultimately he is under the control of Kṛṣṇa. The person in false ego takes all credit for doing everything independently, and that is the symptom of his nescience. He does not know that this gross and subtle body is the creation of material nature, under the order of the Supreme Personality of Godhead, and as such his bodily and mental activities should be engaged in the service of Kṛṣṇa, in Kṛṣṇa consciousness. The ignorant man forgets that the Supreme Personality of Godhead is known as Hṛṣīkeśa, or the master of the senses of the material body, for due to his long misuse of the senses in sense gratification, he is factually bewildered by the false ego, which makes him forget his eternal relationship with Kṛṣṇa.

दो व्यक्ति जिनमें से एक कृष्णभावनाभावित है और दूसरा भौतिक चेतना वाला है, समान स्तर पर कार्य करते हुए समान पद पर प्रतीत हो सकते हैं, किन्तु उनके पदों में आकाश-पाताल का अन्तर रहता है | भौतिक चेतना वाला व्यक्ति अहंकार के कारन आश्र्वस्त रहता है कि वही सभी वस्तुओं का कर्ता है | वह यह नहीं जानता कि शरीर की रचना प्रकृति द्वारा हुई है, जो परमेश्र्वर की अध्यक्षता में कार्य करती है | भौतिकतावादी व्यक्ति यह नहीं जानता कि अन्ततोगत्वा वह कृष्ण के अधीन है | अहंकारवश ऐसा व्यक्ति हर कार्य को स्वतन्त्र रूप से करने का श्रेय लेना चाहता है और यही है उसके अज्ञान का लक्षण | उसे यह ज्ञान नहीं कि उसके इस स्थूल तथा सूक्ष्म शरीर की रचना प्रकृति द्वारा भगवान् की अध्यक्षता में की गई है, अतः उसके सारे शारीरिक तथा मानसिक कार्य कृष्णभावनामृत में रहकर कृष्ण की सेवा में तत्पर होने चाहिए | अज्ञानी व्यक्ति यह भूल जाता है कि भगवान् हृषीकेश कहलाते हैं अर्थात् वे शरीर की इन्द्रियों के स्वामी हैं | इन्द्रियतृप्ति के लिए इन्द्रियों का निरन्तर उपयोग करते रहने से वह अहंकार के कारण वस्तुतः मोहग्रस्त रहता है, जिससे वह कृष्ण के साथ अपने शाश्र्वत सम्बन्ध को भूल जाता है |