Bhagavad-gītā As It Is • Ch 3

TEXT 23

Karma-yoga

यदि ह्यहं न वर्तेयं जातु कर्मण्यतन्द्रितः ।
मम वर्त्मानुवर्तन्ते मनुष्याः पार्थ सर्वशः ॥२३॥
yadi hy ahaṁ na varteyaṁ jātu karmaṇy atandritaḥ mama vartmānuvartante manuṣyāḥ pārtha sarvaśaḥ

Synonymsशब्दार्थ• Word-for-Word Analysis• प्रत्येक शब्द का अर्थ

yadi — if; hi — certainly; aham — I; na — do not; varteyam — thus engage; jātu — ever; karmaṇi — in the performance of prescribed duties; atandritaḥ — with great care; mama — My; vartma — path; anuvartante — would follow; manuṣyāḥ — all men; pārtha — O son of Pṛthā; sarvaśaḥ — in all respects.
यदि — यदि; हि — निश्चय ही; अहम् — मैं; वर्तेयम् — इस प्रकार व्यस्त रहूँ; जातु — कभी; कर्मणि — नियत कर्मों; अतन्द्रितः — सावधानी के साथ; मम — मेरा; वर्त्म — पथ; अनुवर्तन्ते — अनुगमन करेंगे; मनुष्यः — सारे मनुष्य; पार्थ — हे; सर्वशः — सभी प्रकार से |.

Translationअनुवाद

For, if I did not engage in work, O Pārtha, certainly all men would follow My path.

क्योंकि यदि मैं नियत कर्मों को सावधानीपूर्वक न करूँ तो हे पार्थ! यह निश्चित है कि सारे मनुष्य मेरे पथ का ही अनुगमन करेंगे |

Purportतात्पर्य

In order to keep the balance of social tranquility for progress in spiritual life. there are traditional family usages meant for every civilized man. Although such rules and regulations are for the conditioned souls and not Lord Kṛṣṇa, because He descended to establish the principles of religion, He followed the prescribed rules. Otherwise, common men would follow in His footsteps because He is the greatest authority. From the Śrīmad-Bhāgavatam it is understood that Lord Kṛṣṇa was performing all the religious duties at home and out of home, as required of a householder.

आध्यात्मिक जीवन की उन्नति के लिए एवं सामाजिक शान्ति में संतुलन बनाये रखने के लिए कुछ परम्परागत कुलाचार हैं जो प्रत्येक सभ्य व्यक्ति के लिए होते हैं | ऐसे विधि-विधान केवल बद्धजीवों के लिए हैं, भगवान् कृष्ण के लिए नहीं, लेकिन क्योंकि वे धर्म की स्थापना के लिए अवतरित हुए थे, अतः उन्होंने निर्दिष्ट नियमों का पालन किया | अन्यथा, सामान्य व्यक्ति भी उन्हीं के पदचिन्हों का अनुसरण करते क्योंकि कृष्ण परम प्रमाण हैं | श्रीमद्भागवत् से यह ज्ञात होता है कि श्रीकृष्ण अपने घर में तथा बहार गृहोस्थित धर्म का आचरण करते रहे |