Bhagavad-gītā As It Is • Ch 3
Important Shloka

TEXT 21

Karma-yoga

यद्यदाचरति श्रेष्ठस्तत्तदेवेतरो जनः ।
स यत्प्रमाणं कुरुते लोकस्तदनुवर्तते ॥२१॥
yad yad ācarati śreṣṭhas tat tad evetaro janaḥ sa yat pramāṇaṁ kurute lokas tad anuvartate

Synonymsशब्दार्थ• Word-for-Word Analysis• प्रत्येक शब्द का अर्थ

yat — whatever; yat — and whichever; ācarati — does he act; śreṣṭhaḥ — respectable leader; tat — that; tat — and that alone; eva — certainly; itaraḥ — common; janaḥ — person; saḥ — he; yat — whichever; pramāṇam — evidence; kurute — does perform; lokaḥ — all the world; tat — that; anuvartate — follow in the footsteps.
जो — जो; आचरति — करता है; श्रेष्ठः — आदरणीय नेता; तत् — वही; तत् — तथा; एव — निश्चय ही; इतरः — सामान्य; जनः — व्यक्ति; सः — वह; प्रमाणम् — उदाहरण, आदर्श; कुरुते — करता है; लोकः — सारा संसार; तत् — उसके; अनुवर्तते — पदचिन्हों का अनुसरण करता है |.

Translationअनुवाद

Whatever action is performed by a great man, common men follow in his footsteps. And whatever standards he sets by exemplary acts, all the world pursues.

महापुरुष जो जो आचरण करता है, सामान्य व्यक्ति उसी का अनुसरण करते हैं | वह अपने अनुसरणीय कार्यों से जो आदर्श प्रस्तुत करता है, सम्पूर्ण विश्र्व उसका अनुसरण करता है |

Purportतात्पर्य

People in general always require a leader who can teach the public by practical behavior. A leader cannot teach the public to stop smoking if he himself smokes. Lord Caitanya said that a teacher should behave properly even before he begins teaching. One who teaches in that way is called ācārya, or the ideal teacher. Therefore, a teacher must follow the principles of śāśtra (scripture) to reach the common man. The teacher cannot manufacture rules against the principles of revealed scriptures. The revealed scriptures, like Manu-saṁhitā and similar others, are considered the standard books to be followed by human society. Thus the leader's teaching should be based on the principles of the standard rules as they are practiced by the great teachers. The Śrīmad-Bhāgavatam also affirms that one should follow in the footsteps of great devotees, and that is the way of progress on the path of spiritual realization. The king or the executive head of a state, the father and the school teacher are all considered to be natural leaders of the innocent people in general. All such natural leaders have a great responsibility to their dependants; therefore they must be conversant with standard books of moral and spiritual codes.

सामान्य लोगों को सदैव एक ऐसे नेता की आवश्यकता होती है, जो व्यावहारिक आचरण द्वारा जनता को शिक्षा दे सके | यदि नेता स्वयं धूम्रपान करता है तो वह जनता को धूम्रपान बंद करने की शिक्षा नहीं दे सकता | चैतन्य महाप्रभु ने कहा है कि शिक्षा देने से पूर्व शिक्षक को ठीक-ठीक आचरण करना चाहिए | जो इस प्रकार शिक्षा देता है वह आचार्य या आदर्श शिक्षक कहलाता है | अतः शिक्षक को चाहिए की सामान्यजन को शिक्षा देने के लिए स्वयं शास्त्रीय सिद्धान्तों का पालन करे | कोई भी शिक्षक प्राचीन प्रमाणिक ग्रंथों के नियमों के विपरीत कोई नियम नहीं बना सकता | मनु-संहिता जैसे प्रामाणिक ग्रंथ मानव समाज के लिए अनुसरणीय आदर्श ग्रंथ हैं, अतः नेता को उपदेश ऐसे आदर्श शास्त्रों के नियमों पर आधारित होना चाहिए | जो व्यक्ति अपनी उन्नति चाहता है उसे महान शिक्षकों द्वारा अभ्यास किये जाने वाले आदर्श नियमों का पालन करना चाहिए | श्रीमद्भागवत भी इसकी पुष्टि करता है कि मनुष्य को महान भक्तों के पदचिन्हों का अनुसरण करना चाहिए और आध्यात्मिक बोध के पथ में प्रगति का यही साधन है | चाहे राजा हो या राज्य का प्रशासनाधिकारी, चाहे पिता हो या शिक्षक-ये सब अबोध जनता के स्वाभाविक नेता माने जाते हैं | इन सबका अपने आश्रितों के प्रति महान उत्तरदायित्व रहता है, अतः इन्हें नैतिक तथा आध्यात्मिक संहिता सम्बन्धी आदर्श ग्रंथों से सुपरिचित होना चाहिए |