Bhagavad-gītā As It Is • Ch 3

TEXT 2

Karma-yoga

व्यामिश्रेणेव वाक्येन बुद्धिं मोहयसीव मे ।
तदेकं वद निश्चित्य येन श्रेयोऽहमाप्नुयाम् ॥२॥
vyāmiśreṇeva vākyena buddhiṁ mohayasīva me tad ekaṁ vada niścitya yena śreyo 'ham āpnuyām

Synonymsशब्दार्थ• Word-for-Word Analysis• प्रत्येक शब्द का अर्थ

vyāmiśreṇa — by equivocal; iva — as; vākyena — words; buddhim — intelligence; mohayasi — bewildering; iva — as; me — my; tat — therefore; ekam — only one; vada — please tell; niścitya — ascertaining; yena — by which; śreyaḥ — real benefit; aham — I; āpnuyām — may have it.
व्यामिश्रेण — अनेकार्थक; इव — मानो; बुद्धिम् — बुद्धि; मोहयसि — मोह रहे हो; इव — मानो; मे — मेरी; तत् — अतः; एकम् — एकमात्र; वाद — कहिये; निश्र्चित्य — निश्चय करके; श्रेयः — वास्तविक लाभ; अहम् — मैं; आप्नुयाम् — पा सकूँ |.

Translationअनुवाद

My intelligence is bewildered by Your equivocal instructions. Therefore, please tell me decisively what is most beneficial for me.

आपके व्यामिश्रित (अनेकार्थक) उपदेशों से मेरी बुद्धि मोहित हो गई है | अतः कृपा करके निश्चयपूर्वक मुझे बतायें कि इनमें से मेरे लिए सर्वाधिक श्रेयस्कर क्या होगा?

Purportतात्पर्य

In the previous chapter, as a prelude to the Bhagavad-gītā, many different paths were explained, such as sāṅkhya-yoga, buddhi-yoga, control of the senses by intelligence, work without fruitive desire, and the position of the neophyte. This was all presented unsystematically. A more organized outline of the path would be necessary for action and understanding. Arjuna, therefore, wanted to clear up these apparently confusing matters so that any common man could accept them without misinterpretation. Although Kṛṣṇa had no intention of confusing Arjuna by any jugglery of words, Arjuna could not follow the process of Kṛṣṇa consciousness-either by inertia or active service. In other words, by his questions he is clearing the path of Kṛṣṇa consciousness for all students who seriously want to understand the mystery of the Bhagavad-gītā.

पिछले अध्याय में, भगवद्गीता के उपक्रम के रूप मे सांख्ययोग, बुद्धियोग, बुद्धि द्वारा इन्द्रियनिग्रह, निष्काम कर्मयोग तथा नवदीक्षित की स्थिति जैसे विभिन्न मार्गों का वर्णन किया गया है | किन्तु उसमें तारतम्य नहीं था | कर्म करने तथा समझने के लिए मार्ग की अधिक व्यवस्थित रूपरेखा की आवश्यकता होगी | अतः अर्जुन इन भ्रामक विषयों को स्पष्ट कर लेना चाहता था, जिससे सामान्य मनुष्य बिना किसी भ्रम के उन्हें स्वीकार कर सके | यद्यपि श्रीकृष्ण वाक्चातुरी से अर्जुन को चकराना नहीं चाहते थे, किन्तु अर्जुन यह नहीं समझ सका कि कृष्णभावनामृत क्या है – जड़ता है या कि सक्रीय सेवा | दूसरे शब्दों में, अपने प्रश्नों से वह उन समस्त शिष्यों के लिए जो भगवद्गीता के रहस्य को समझना चाहते थे, कृष्णभावनामृत का मार्ग प्रशस्त कर रहा है |