Bhagavad-gītā As It Is • Ch 2

TEXT 57

Contents of the Gītā Summarized

यः सर्वत्रानभिस्नेहस्तत्तत्प्राप्य शुभाशुभम् ।
नाभिनन्दति न द्वेष्टि तस्य प्रज्ञा प्रतिष्ठिता ॥५७॥
yaḥ sarvatrānabhisnehas tat tat prāpya śubhāśubham nābhinandati na dveṣṭi tasya prajñā pratiṣṭhitā

Synonymsशब्दार्थ• Word-for-Word Analysis• प्रत्येक शब्द का अर्थ

yaḥ — one who; sarvatra — everywhere; anabhisnehaḥ — without affection; tat — that; tat — that; prāpya — achieving; śubha — good; aśubham — evil; na — never; abhinandati — prays; na — never; dveṣṭi — envies; tasya — his; prajñā — perfect knowledge; pratiṣṭhita — fixed.
यः — जो; सर्वत्र — सभी जगह; तत् — उस; प्राप्य — प्राप्त करके; शुभ — अच्छा; न — कभी नहीं; अभिनन्दति — प्रशंसा करता है; न — कभी नहीं; तस्य — उसका; प्रज्ञा — पूर्ण ज्ञान; प्रतिष्ठिता — अचल |.

Translationअनुवाद

He who is without attachment, who does not rejoice when he obtains good, nor lament when he obtains evil, is firmly fixed in perfect knowledge.

इस भौतिक जगत् में जो व्यक्ति न तो शुभ की प्राप्ति से हर्षित होता है और न अशुभ के प्राप्त होने पर उससे घृणा करता है, वह पूर्ण ज्ञान में स्थिर होता है |

Purportतात्पर्य

There is always some upheaval in the material world which may be good or evil. One who is not agitated by such material upheavals, who is unaffected by good and evil, is to be understood to be fixed in Kṛṣṇa consciousness. As long as one is in the material world there is always the possibility of good and evil because this world is full of duality. But one who is fixed in Kṛṣṇa consciousness is not affected by good and evil because he is simply concerned with Kṛṣṇa, who is all good absolute. Such consciousness in Kṛṣṇa situates one in a perfect transcendental position called, technically, samādhi.

भौतिक जगत् में सदा ही कुछ न कुछ उथल-पुथल होती रहती है – उसका परिणाम अच्छा हो चाहे बुरा | जो ऐसी उथल-पुथल से विचलित नहीं होता, जो अच्छे (शुभ) या बुरे (अशुभ) से अप्रभावित रहता है उसे कृष्णभावनामृत में स्थिर समझना चाहिए | जब तक मनुष्य इस भौतिक संसार में है तब तक अच्छाई या बुराई की सम्भावना रहती है क्योंकि यह संसार द्वैत (द्वंद्वों) से पूर्ण है | किन्तु जो कृष्णभावनामृत में स्थिर है वह अच्छाई या बुराई से अछूता रहता है क्योंकि उसका सरोकार कृष्ण से रहता है जो सर्वमंगलमय हैं | ऐसे कृष्णभावनामृत से मनुष्य पूर्ण ज्ञान की स्थिति प्राप्त कर लेता है, जिसे समाधि कहते हैं |