Bhagavad-gītā As It Is • Ch 2

TEXT 55

Contents of the Gītā Summarized

श्रीभगवानुवाच ।
प्रजहाति यदा कामान्सर्वान्पार्थ मनोगतान् ।
आत्मन्येवात्मना तुष्टः स्थितप्रज्ञस्तदोच्यते ॥५५॥
śrī-bhagavān uvāca prajahāti yadā kāmān sarvān pārtha mano-gatān ātmany evātmanā tuṣṭaḥ sthita-prajñas tadocyate

Synonymsशब्दार्थ• Word-for-Word Analysis• प्रत्येक शब्द का अर्थ

śrī bhagavān uvāca — the Supreme Personality of Godhead said; prajahāti — gives up; yadā — when; kāmān — desires for sense gratification; sarvān — of all varieties; pārtha — O son of Pṛthā; manaḥ-gatān — of mental concoction; ātmani — in the pure state of the soul; eva — certainly; ātmanā — by the purified mind; tuṣṭaḥ — satisfied; sthita-prajñaḥ — transcendentally situated; tadā — at that time; ucyate — is said.
उवाच — श्रीभगवान् ने कहा; प्रजहाति — त्यागता है; यदा — जब; सर्वान् — सभी प्रकार की; पार्थ — हे; मनः गतान् — मनोरथ का; आत्मनि — आत्मा की शुद्ध अवस्था में; आत्मना — विशुद्ध मन से; तुष्टः — सन्तुष्ट, प्रसन्न; स्थित-प्रज्ञः — अध्यात्म में स्थित; तदा — उस समय; उच्यते — कहा जाता है |.

Translationअनुवाद

The Blessed Lord said: O Pārtha, when a man gives up all varieties of sense desire which arise from mental concoction, and when his mind finds satisfaction in the self alone, then he is said to be in pure transcendental consciousness.

श्रीभगवान् ने कहा – हे पार्थ! जब मनुष्य मनोधर्म से उत्पन्न होने वाली इन्द्रियतृप्ति की समस्त कामनाओं का परित्याग कर देता है और जब इस तरह से विशुद्ध हुआ उसका मन आत्मा में सन्तोष प्राप्त करता है तो वह विशुद्ध दिव्य चेतना को प्राप्त (स्थितप्रज्ञ) कहा जाता है |

Purportतात्पर्य

The Bhāgavatam affirms that any person who is fully in Kṛṣṇa consciousness, or devotional service of the Lord, has all the good qualities of the great sages, whereas a person who is not so transcendentally situated has no good qualifications, because he is sure to be taking refuge in his own mental concoctions. Consequently, it is rightly said herein that one has to give up all kinds of sense desire manufactured by mental concoction. Artificially, such sense desires cannot be stopped. But if one is engaged in Kṛṣṇa consciousness, then, automatically, sense desires subside without extraneous efforts. Therefore, one has to engage himself in Kṛṣṇa consciousness without hesitation, for this devotional service will instantly help one on to the platform of transcendental consciousness. The highly developed soul always remains satisfied in himself by realizing himself as the eternal servitor of the Supreme Lord. Such a transcendentally situated person has no sense desires resulting from petty materialism; rather, he remains always happy in his natural position of eternally serving the Supreme Lord.

श्रीमद्भागवत में पुष्टि हुई है कि जो मनुष्य पूर्णतया कृष्णभावनाभावित या भगवद्भक्त होता है उसमें महर्षियों के समस्त सद्गुण पाए जाते हैं, किन्तु जो व्यक्ति अध्यात्म में स्थित नहीं होता उसमें एक भी योग्यता नहीं होती क्योंकि वह अपने मनोधर्म पर ही आश्रित रहता है | फलतः यहाँ यह ठीक ही कहा गया है कि व्यक्ति को मनोधर्म द्वारा कल्पित सारी विषय-वासनाओं को त्यागना होता है | कृत्रिम साधन से इनको रोक पाना सम्भव नहीं | किन्तु यदि कोई कृष्णभावनामृत में लगा हो तो सारी विषय-वासनाएँ स्वतः बिना किसी प्रयास के दब जाती हैं | अतः मनुष्य को बिना किसी झिझक के कृष्णभावनामृत में लगना होगा क्योंकि यह भक्ति उसे दिव्य चेतना प्राप्त करने में सहायक होगी | अत्यधिक उन्नत जीवात्मा (महात्मा) अपने आपको परमेश्र्वर का शाश्र्वत दास मानकर आत्मतुष्ट रहता है | ऐसे आध्यात्मिक पुरुष के पास भौतिकता से उत्पन्न भी विषय-वासना फटक नहीं पाती | वह अपने को निरन्तर भगवान् का सेवक मानते हुए सहज रूप में सदैव प्रसन्न रहता है |