TEXT 50
Contents of the Gītā Summarized
Synonymsशब्दार्थ• Word-for-Word Analysis• प्रत्येक शब्द का अर्थ
Translationअनुवाद
A man engaged in devotional service rids himself of both good and bad actions even in this life. Therefore strive for yoga, O Arjuna, which is the art of all work.
भक्ति में संलग्न मनुष्य इस जीवन में ही अच्छे तथा बुरे कार्यों से अपने को मुक्त कर लेता है | अतः योग के लिए प्रयत्न करो क्योंकि सारा कार्य-कौशल यही है |
Purportतात्पर्य
Since time immemorial each living entity has accumulated the various reactions of his good and bad work, As such, he is continuously ignorant of his real constitutional position. One's ignorance can be removed by the instruction of the Bhagavad-gītā which teaches one to surrender unto Lord Śrī Kṛṣṇa in all respects and become liberated from the chained victimization of action and reaction, birth after birth. Arjuna is therefore advised to act in Kṛṣṇa consciousness, the purifying process of resultant action.
जीवात्मा अनादि काल से अपने अच्छे तथा बुरे कर्म के फलों को संचित करता रहा है | फलतः वह निरन्तर अपने स्वरूप से अनभिज्ञ बना रहा है | इस अज्ञान को भगवद्गीता के उपदेश से दूर किया जा सकता है | यह हमें पूर्ण रूप में भगवान् श्रीकृष्ण की शरण में जाने तथा जन्म-जन्मान्तर कर्म-फल की शृंखला का शिकार बनने से मुक्त होने का उपदेश देती है, अतः अर्जुन को कृष्णभावनामृत में कार्य करने के लिए कहा गया है क्योंकि कर्मफल के शुद्ध होने की यही प्रक्रिया है |