Bhagavad-gītā As It Is • Ch 2
Important Shloka

TEXT 44

Contents of the Gītā Summarized

भोगैश्वर्यप्रसक्तानां तयापहृतचेतसाम् ।
व्यवसायात्मिका बुद्धिः समाधौ न विधीयते ॥४४॥
bhogaiśvarya-prasaktānāṁ tayāpahṛta-cetasām vyavasāyātmikā buddhiḥ samādhau na vidhīyate

Synonymsशब्दार्थ• Word-for-Word Analysis• प्रत्येक शब्द का अर्थ

bhoga — material enjoyment; aiśvarya — opulence; prasaktānām — those who are so attached; tayā — by such things; apahṛta-cetasām — bewildered in mind; vyavasāyātmikā — fixed determination; buddhiḥ — devotional service of the Lord; samādhau — in the controlled mind; na — never; vidhīyate — does take place.
भोग — भौतिक; ऐश्र्वर्य — तथा ऐश्र्वर्य के प्रति; प्रसक्तानाम् — आसक्तों के लिए; तया — ऐसी वस्तुओं से; अपहृत-चेत्साम् — मोह्ग्रसित चित्त वाले; व्यवसाय-आत्मिकाः — दृढ़ निश्चय वाली; बुद्धिः — भगवान् की भक्ति; न — कभी नहीं; विधीयते — घटित होती है |.

Translationअनुवाद

In the minds of those who are too attached to sense enjoyment and material opulence, and who are bewildered by such things, the resolute determination of devotional service to the Supreme Lord does not take place.

जो लोग इन्द्रियभोग तथा भौतिक ऐश्र्वर्य के प्रति अत्यधिक आसक्त होने से ऐसी वस्तुओं से मोहग्रस्त हो जाते हैं, उनके मनों में भगवान् के प्रति भक्ति का दृढ़ निश्चय नहीं होता |

Purportतात्पर्य

Samādhi means "fixed mind." The Vedic dictionary, the Nirukti, says, samyag ādhīyate 'sminn ātmatattva-yāthātmyam: "When the mind is fixed for understanding the self, it is called samādhi. "Samādhi is never possible for persons interested in material sense enjoyment, nor for those who are bewildered by such temporary things. They are more or less condemned by the process of material energy.

समाधि का अर्थ है “स्थिर मन |” वैदिक शब्दकोष निरुक्ति के अनुसार – सम्यग् आधीयतेSस्मिन्नात्मतत्त्वयाथात्म्यम् – जब मन आत्मा को समझने में स्थिर रहता है तो उसे समाधि कहते हैं | जो लोग इन्द्रियभोग में रूचि रखते हैं अथवा जो ऐसी क्षणिक वस्तुओं से मोहग्रस्त हैं उनके लिए समाधि कभी भी सम्भव नहीं है | माया के चक्कर में पड़कर वे न्यूनाधिक पतन को प्राप्त होते हैं |