Bhagavad-gītā As It Is • Ch 2

TEXT 36

Contents of the Gītā Summarized

अवाच्यवादांश्च बहून्वदिष्यन्ति तवाहिताः ।
निन्दन्तस्तव सामर्थ्यं ततो दुःखतरं नु किम् ॥३६॥
avācya-vādāṁś ca bahūn vadiṣyanti tavāhitāḥ nindantas tava sāmarthyaṁ tato duḥkhataraṁ nu kim

Synonymsशब्दार्थ• Word-for-Word Analysis• प्रत्येक शब्द का अर्थ

avācya — unkind; vādān — fabricated words; ca — also; bahūn — many; vadiṣyanti — will say; tava — your; ahitāḥ — enemies; nindantaḥ — while vilifying; tava — your; sāmarthyam — ability; tataḥ — thereafter; duḥkhataram — more painful; nu — of course; kim — what is there.
अवाच्य — कटु; वादान् — मिथ्या शब्द; च — भी; बहून् — अनेक; वदिष्यन्ति — कहेंगे; तव — तुम्हारे; अहिताः — शत्रु; निन्दन्तः — निन्दा करते हुए; तव — तुम्हारी; सामर्थ्यम् — सामर्थ्य को; ततः — अपेक्षा; दुःख-तरम् — अधिक दुखदायी; नु — निस्सन्देह; किम् — और क्या.

Translationअनुवाद

Your enemies will describe you in many unkind words and scorn your ability. What could be more painful for you?

तुम्हारे शत्रु अनेक प्रकार के कटु शब्दों से तुम्हारा वर्णन करेंगे और तुम्हारी सामर्थ्य का उपहास करेंगे | तुम्हारे लिए इससे दुखदायी और क्या हो सकता है?

Purportतात्पर्य

Lord Kṛṣṇa was astonished in the beginning at Arjuna's uncalled-for plea for compassion, and He described his compassion as befitting the non-Aryans. Now in so many words, He has proved His statements against Arjuna's so-called compassion.

प्रारम्भ में ही भगवान् कृष्ण को अर्जुन के अयाचित दयाभाव पर आश्चर्य हुआ था और उन्होंने इस दयाभाव को अनार्योचित बताया था | अब उन्होंने विस्तार से अर्जुन के तथाकथित दयाभाव के विरुद्ध कहे गये अपने वचनों को सिद्ध कर दिया है |