Bhagavad-gītā As It Is • Ch 2
Important Shloka

TEXT 30

Contents of the Gītā Summarized

देही नित्यमवध्योऽयं देहे सर्वस्य भारत ।
तस्मात्सर्वाणि भूतानि न त्वं शोचितुमर्हसि ॥३०॥
dehī nityam avadhyo 'yaṁ dehe sarvasya bhārata tasmāt sarvāṇi bhūtāni na tvaṁ śocitum arhasi

Synonymsशब्दार्थ• Word-for-Word Analysis• प्रत्येक शब्द का अर्थ

dehī — the owner of the material body; nityam — eternally; avadhyaḥ — cannot be killed; ayam — this soul; dehe — in the body; sarvasya — of everyone; bhārata — O descendant of Bharata; tasmāt — therefore; sarvāṇi — all; bhūtāni — living entities (that are born); na — never; tvam — yourself; śocitum — to lament; arhasi — deserve.
देही — भौतिक शरीर का स्वामी; अवध्यः — मारा नहीं जा सकता; अयम् — यह आत्मा; देहे — शरीर में; सर्वस्य — हर एक के भारत - हे भारतवंशी; तस्मात् — अतः; सर्वाणि — समस्त; भूतानि — जीवों (जन्म लेने वालों) को; न — कभी नहीं; त्वम् — तुम; शोचितुम् — शोक करने के लिए; अर्हसि — योग्य हो.

Translationअनुवाद

O descendant of Bharata, he who dwells in the body is eternal and can never be slain. Therefore you need not grieve for any creature.

हे भारतवंशी! शरीर में रहने वाले (देही) का कभी भी वध नहीं किया जा सकता । अतः तुम्हें किसी भी जीव के लिए शोक करने की आवश्यकता नहीं है ।

Purportतात्पर्य

The Lord now concludes the chapter of instruction on the immutable spirit soul. In describing the immortal soul in various ways, Lord Kṛṣṇa establishes that the soul is immortal and the body is temporary. Therefore Arjuna as a kṣatriya should not abandon his duty out of fear that his grandfather and teacher-Bhīṣma and Droṇa-will die in the battle. On the authority of Śrī Kṛṣṇa, one has to believe that there is a soul different from the material body, not that there is no such thing as soul, or that living symptoms develop at a certain stage of material maturity resulting from the interaction of chemicals. Though the soul is immortal, violence is not encouraged, but at the time of war it is not discouraged when there is actual need for it. That need must be justified in terms of the sanction of the Lord, and not capriciously.

अब भगवान् अविकारी आत्मा विषयक अपना उपदेश समाप्त कर रहे हैं । अमर आत्मा का अनेक प्रकार से वर्णन करते हुए भगवान् कृष्ण ने आत्मा को अमर तथा शरीर को नाशवान सिद्ध किया है । अतः क्षत्रिय होने के नाते अर्जुन को इस भय से कि युद्ध में उसके पितामह भीष्म तथा गुरु द्रोण मर जायेंगे अपने कर्तव्य से विमुख नहीं होना चाहिए । कृष्ण को प्रमाण मानकर भौतिक देह से भिन्न आत्मा का पृथक् अस्तित्व स्वीकार करना होगा, यह नहीं कि आत्मा जैसी कोई वस्तु नहीं है या कि जीवन के लक्षण रसायनों की अन्तःक्रिया के फलस्वरूप एक विशेष अवस्था में प्रकट होते हैं । यद्यपि आत्मा अमर है, किन्तु इससे हिंसा को प्रोत्साहित नहीं किया जाता । फिर भी युद्ध के समय हिंसा का निषेध नहीं किया जाता क्योंकि तब इसकी आवश्यकता रहती है । ऐसी आवश्यकता को भगवान् की आज्ञा के आधार पर उचित ठहराया जा सकता है, स्वेच्छा से नहीं ।