Bhagavad-gītā As It Is • Ch 18

TEXT 74

Conclusion — The Perfection of Renunciation

सञ्जय उवाच ।
इत्यहं वासुदेवस्य पार्थस्य च महात्मनः ।
संवादमिममश्रौषमद्भुतं रोमहर्षणम् ॥७४॥
sañjaya uvāca ity ahaṁ vāsudevasya pārthasya ca mahātmanaḥ saṁvādam imam aśrauṣam adbhutaṁ roma-harṣaṇam

Synonymsशब्दार्थ• Word-for-Word Analysis• प्रत्येक शब्द का अर्थ

sañjayaḥ uvāca — Sañjaya said; iti — thus; aham — I; vāsudevasya — of Kṛṣṇa; pārthasya — of Arjuna; ca — also; mahātmanaḥ — two great souls; saṁvādam — discussing; imam — this; aśrauṣam — heard; adbhutam — wonder; romaharṣaṇam — hair standing on end.
सञ्जय उवाच — संजय से कहा; इति — इस प्रकार; अहम् — मैं; वासुदेवस्य — कृष्ण का; पार्थस्य — अर्जुन का; च — भी; महा — आत्मनः - महात्माओं का; संवादम् — वार्ता; इमम् — यह; अश्रोषम् — सुनी है; अद्भुतम् — अद्भुत; रोम — हर्षणम् - रोंगटे खड़े करने वाली |.

Translationअनुवाद

Sañjaya said: Thus have I heard the conversation of two great souls, Kṛṣṇa and Arjuna. And so wonderful is that message that my hair is standing on end.

संजय ने कहा – इस प्रकार मैंने कृष्ण तथा अर्जुन इन दोनों महापुरुषों की वार्ता सुनी | और यह सन्देश इतना अद्भुत है कि मेरे शरीर में रोमाञ्च हो रहा है |

Purportतात्पर्य

In the beginning of Bhagavad-gītā, Dhṛtarāṣṭra inquired from his secretary Sañjaya, "What happened in the Battlefield of Kurukṣetra?" The entire study was related to the heart of Sañjaya by the grace of his spiritual master, Vyāsa. He thus explained the theme of the battlefield. The conversation was wonderful because such an important conversation between two great souls never took place before and would not take place again. It is wonderful because the Supreme Personality of Godhead is speaking about Himself and His energies to the living entity, Arjuna, a great devotee of the Lord. If we follow in the footsteps of Arjuna to understand Kṛṣṇa, then our life will be happy and successful. Sañjaya realized this, and as he began to understand it, he related the conversation to Dhṛtarāṣṭra. Now it is concluded that wherever there is Kṛṣṇa and Arjuna, there is victory.

भगवद्गीता के प्रारम्भ में धृतराष्ट्र ने अपने मन्त्री संजय से पूछा था “कुरुक्षेत्र के युद्धस्थल में क्या हुआ?” गुरु व्यासदेव की कृपा से संजय के हृदय में सारी घटना स्फुरित हुई थी | इस प्रकार उसने युद्धस्थल की विषय वस्तु कह सुनाई थी | यह वार्ता आश्चर्यप्रद थी, क्योंकि इसके पूर्व दो महापुरुषों के बीच ऐसी महत्त्वपूर्ण वार्ता कभी नहीं हुई थी और न भविष्य में पुनः होगी | यह वार्ता इसलिए आश्चर्यप्रद थी, क्योंकि भगवान् भी अपने तथा अपनी शक्तियों के विषय में जीवात्मा अर्जुन से वर्णन कर रहे थे, जो परम भगवद्भक्त था | यदि हम कृष्ण को समझने के लिए अर्जुन का अनुसरण करें तो हमारा जीवन सुखी तथा सफल हो जाए | संजय ने इसका अनुभव किया और जैसे-जैसे उसकी समझ में आता गया उसने यह वार्ता धृतराष्ट्र से कह सुनाई | अब यह निष्कर्ष निकला कि जहाँ-जहाँ कृष्ण तथा अर्जुन हैं, वहीं-वहीं विजय होती है |