Bhagavad-gītā As It Is • Ch 18

TEXT 72

Conclusion — The Perfection of Renunciation

कच्चिदेतच्छ्रुतं पार्थ त्वयैकाग्रेण चेतसा ।
कच्चिदज्ञानसम्मोहः प्रनष्टस्ते धनञ्जय ॥७२॥
kaccid etac chrutaṁ pārtha tvayaikāgreṇa cetasā kaccid ajñāna-sammohaḥ praṇaṣṭas te dhanañjaya

Synonymsशब्दार्थ• Word-for-Word Analysis• प्रत्येक शब्द का अर्थ

kaccit — whether; etat — this; śrutam — heard; pārtha — O son of Pṛthā; tvayā — by you; ekāgreṇa — with full attention; cetasā — by the mind; kaccit — whether; ajñāna — ignorant; saṁmohaḥ — illusion; praṇaṣṭaḥ — dispelled; te — of you; dhanañjaya — O conqueror of wealth (Arjuna).
कच्चित् — क्या; एतत् — यह; श्रुतम् — सुना गया; पार्थ — हे पृथापुत्र; त्वया — तुम्हारे द्वारा; एक — अग्रेण - एकाग्र; चेतसा — मन से; कञ्चित् — क्या; अज्ञान — अज्ञान का; सम्मोहः — मोह, भ्रम; प्रणष्टः — दूर हो गया; ते — तुम्हारा; धनञ्जय — हे सम्पत्ति के विजेता (अर्जुन) |.

Translationअनुवाद

O conqueror of wealth, Arjuna, have you heard this attentively with your mind? And are your illusions and ignorance now dispelled?

हे पृथापुत्र! हे धनञ्जय! क्या तुमने इसे (इस शास्त्र को) एकाग्र चित्त होकर सुना? और क्या अब तुम्हारा अज्ञान तथा मोह दूर हो गया है ?

Purportतात्पर्य

The Lord was acting as the spiritual master of Arjuna. Therefore it was His duty to inquire from Arjuna whether he understood the whole Bhagavad-gītā in its proper perspective. If not, the Lord was ready to re-explain any point, or the whole Bhagavad-gītā if so required. Actually, anyone who hears Bhagavad-gītā from a bona fide spiritual master like Kṛṣṇa or His representative will find that all his ignorance is dispelled. Bhagavad-gītā is not an ordinary book written by a poet or fiction writer; it is spoken by the Supreme Personality of Godhead. Any person, if he is fortunate enough to hear these teachings from Kṛṣṇa or from His bona fide spiritual representative, is sure to become a liberated person and get out of the darkness of ignorance.

भगवान् अर्जुन के गुरु का काम कर रहे थे | अतएव यह उनका धर्म था कि अर्जुन से पूछते कि उसने पूरी भगवद्गीता ढंग से समझ ली है या नहीं | यदि नहीं समझी है, तो भगवान् उसे फिर से किसी अंश विशेष या पूरी भगवद्गीता बताने को तैयार हैं | वस्तुतः जो भी व्यक्ति कृष्ण जैसे प्रामाणिक गुरु या उनके प्रतिनिधि से भगवद्गीता सुनता है, उसका सारा अज्ञान दूर हो जाता है | भगवद्गीता कोई सामान्य ग्रंथ नहीं, जिसे किसी कवि या उपन्यासकार ने लिखा हो, इसे साक्षात् भगवान् ने कहा है | जो भाग्यशाली व्यक्ति इन उपदेशों को कृष्ण से या उनके किसी प्रामाणिक आध्यात्मिक प्रतिनिधि से सुनता है, वह अवश्य ही मुक्त पुरुष बनकर अज्ञान के अंधकार को पार कर लेता है |