TEXT 64
Conclusion — The Perfection of Renunciation
Synonymsशब्दार्थ• Word-for-Word Analysis• प्रत्येक शब्द का अर्थ
Translationअनुवाद
Because you are My very dear friend, I am speaking to you the most confidential part of knowledge. Hear this from Me, for it is for your benefit.
चूँकि तुम मेरे अत्यन्त प्रिय मित्र हो, अतएव मैं तुम्हें अपना परम आदेश, जो सर्वाधिक गुह्यज्ञान है, बता रहा हूँ |इसे अपने हित के लिए सुनो |
Purportतात्पर्य
The Lord has given Arjuna confidential knowledge of the Supersoul within everyone's heart, and now He is giving the most confidential part of this knowledge: just surrender unto the Supreme Personality of Godhead. At the end of the Ninth Chapter He has said, "Just always think of Me." The same instruction is repeated here to stress the essence of the teachings of Bhagavad-gītā. This essence is not understood by a common man, but by one who is actually very dear to Kṛṣṇa, a pure devotee of Kṛṣṇa. This is the most important instruction in all Vedic literature. What Kṛṣṇa is saying in this connection is the most essential part of knowledge, and it should be carried out not only by Arjuna but by all living entities.
अर्जुन को गुह्यज्ञान (ब्रह्मज्ञान) तथा गुह्यतरज्ञान (परमात्मा ज्ञान) प्रदान करने के बाद भगवान् अब उसे गुह्यतमज्ञान प्रदान करने जा रहे हैं - यह है भगवान् के शरणागत होने का ज्ञान | नवें अध्याय में उन्होंने कहा था - मन्मनाः - सदैवमेरा चिन्तन करो | उसी आदेश को यहाँ पर भगवद्गीता के सार के रूप में जोर देने के लिए दुहराया जा रहा है, यह सार सामान्यजन की समझ में नहीं आता | लेकिन जो कृष्ण को सचमुच अत्यन्त प्रिय है, कृष्ण का शुद्धभक्त है, वह समझ लेता है | सारे वैदिक साहित्य में यह सर्वाधिक महत्त्वपूर्ण आदेश है | इस प्रसंग में जो कुछ कृष्ण कहते हैं,वह ज्ञान का सर्वाधिक महत्त्वपूर्ण अंश है और इसका पालन न केवल अर्जुन द्वारा होना चाहिए, अपितु समस्त जीवों द्वारा होना चाहिए |