Bhagavad-gītā As It Is • Ch 18

TEXT 60

Conclusion — The Perfection of Renunciation

स्वभावजेन कौन्तेय निबद्धः स्वेन कर्मणा ।
कर्तुं नेच्छसि यन्मोहात्करिष्यस्यवशोपि तत् ॥६०॥
svabhāva-jena kaunteya nibaddhaḥ svena karmaṇā kartuṁ necchasi yan mohāt kariṣyasy avaśo 'pi tat

Synonymsशब्दार्थ• Word-for-Word Analysis• प्रत्येक शब्द का अर्थ

sva-bhāva-jena — by one's own nature; kaunteya — O son of Kuntī; nibaddhaḥ — conditioned; svena — by one's own; karmaṇā — activities; kartum — to do; na — not; icchasi — like; yat — that; mohāt — by illusion; kariṣyasi — you will act; avaśaḥ — imperceptibly; api — even; tat — that.
स्वभाव-जेन — अपने स्वभाव से उत्पन्न; कौन्तेय — हे कुन्तीपुत्र; निबद्धः — बद्ध; स्वेन — तुम अपने; कर्मणा — कार्यकलापों से; कर्तुम् — करने के लिए; न — नहीं; इच्छसि — इच्छा करते हो; यत् — जो; मोहात् — मोह से; करिष्यसि — करोगे; अवशः — अनिच्छा से; अपि — भी; तत् — वह.

Translationअनुवाद

Under illusion you are now declining to act according to My direction. But, compelled by your own nature, you will act all the same, O son of Kuntī.

इस समय तुम मोहवश मेरे निर्देशानुसार कर्म करने से मना कर रहे हो । लेकिन हे कुन्तीपुत्र! तुम अपने ही स्वभाव से उत्पन्न कर्म द्वारा बाध्य होकर वही सब करोगे ।

Purportतात्पर्य

If one refuses to act under the direction of the Supreme Lord, then he is compelled to act by the modes in which he is situated. Everyone is under the spell of a particular combination of the modes of nature and is acting in that way. But anyone who voluntarily engages himself under the direction of the Supreme Lord becomes glorious.

यदि कोई परमेश्र्वर के निर्देशानुसार कर्म करने से मना करता है, तो वह उन गुणों द्वारा कर्म करने के लिए बाध्य होता है, जिनमें वह स्थित होता है । प्रत्येक व्यक्ति प्रकृति के गुणों के विशेष संयोग के वशीभूत है और तदानुसार कर्म करता है | किन्तु जो स्वेच्छा से परमेश्र्वर के निर्देशानुसार कार्यरत रहता है, वही गौरवान्वित होता है |