Bhagavad-gītā As It Is • Ch 18

TEXT 38

Conclusion — The Perfection of Renunciation

विषयेन्द्रियसंयोगाद्यत्तदग्रेऽमृतोपमम् ।
परिणामे विषमिव तत्सुखं राजसं स्मृतम् ॥३८॥
viṣayendriya-saṁyogād yat tad agre 'mṛtopamam pariṇāme viṣam iva tat sukhaṁ rājasaṁ smṛtam

Synonymsशब्दार्थ• Word-for-Word Analysis• प्रत्येक शब्द का अर्थ

viṣaya — objects of sense; indriya — senses; saṁyogāt — combination; yat — that; tat — which; agre — in the beginning; amṛta-upamam — just like nectar; pariṇāme — at the end; viṣam iva — like poison; tat — that; sukham — happiness; rājasam — in the mode of passion; smṛtam — is considered.
विषय — इन्द्रिय विषयों; इन्द्रिय — तथा इन्द्रियों के; संयोगात् — संयोग से; यत् — जो; तत् — वह; अग्रे — प्रारम्भ में; अमृत — उपमम् - अमृत के समान; परिणामे — अन्त में; विषम् इव — विष के समान; तत् — वह; सुखम् — सुख; राजसम् — राजसी; स्मृतम् — माना जाता है |.

Translationअनुवाद

That happiness which is derived from contact of the senses with their objects and which appears like nectar at first but poison at the end is said to be of the nature of passion.

जो सुख इन्द्रियों द्वारा उनके विषयों के संसर्ग से प्राप्त होता हैऔर प्रारम्भ में अमृततुल्य तथा अन्त में विषतुल्य लगता है, वह रजोगुणी कहलाता है |

Purportतात्पर्य

A young man and a young woman meet, and the senses drive the young man to see her, to touch her and to have sexual intercourse. In the beginning this may be very pleasing to the senses, but at the end, or after some time, it becomes just like poison. They are separated or there is divorce, there is lamentation, there is sorrow, etc. Such happiness is always in the mode of passion. Happiness derived from a combination of the senses and the sense objects is always a cause of distress and should be avoided by all means.

जब कोई युवक किसी युवती से मिलता है, तो इन्द्रियाँ युवकको प्रेरित करती हैं कि वह उस युवती को देखे, उसका स्पर्श करे और उससे संभोग करे |प्रारम्भ में इन्द्रियों को यह अत्यन्त सुखकर लग सकता है, लेकिन अन्त में या कुछसमय बाद वही विष तुल्य बन जाता है | तब वे विलग हो जाते हैं या उनमें तलाक (विवाह-विच्छेद)हो जाता है | फिर शोक, विषाद इत्यादि उत्पन्न होता है | ऐसा सुख सदैव राजसी होताहै | जो सुख इन्द्रियों और विषयों के संयोग से प्राप्त होता है, वह सदैव दुख काकारण बनता है, अतएव इससे सभी तरह से बचना चाहिए |