Bhagavad-gītā As It Is • Ch 18

TEXT 19

Conclusion — The Perfection of Renunciation

ज्ञानं कर्म च कर्ताच त्रिधैव गुणभेदतः ।
प्रोच्यते गुणसङ्ख्याने यथावच्छृणु तान्यपि ॥१९॥
jñānaṁ karma ca kartā ca tridhaiva guṇa-bhedataḥ procyate guṇa-saṅkhyāne yathāvac chṛṇu tāny api

Synonymsशब्दार्थ• Word-for-Word Analysis• प्रत्येक शब्द का अर्थ

jñānam — knowledge; karma — work; ca — also; kartā — worker; ca — also; tridhā — three kinds; eva — certainly; guṇa-bhedataḥ — in terms of different modes of material nature; procyate — is said; guṇa-saṅkhyāne — in terms of different modes; yathāvat — as they act; śṛṇu — hear; tāni — all of them; api — also.
ज्ञानम् — ज्ञान; कर्म — कर्म; च — भी; कर्ता — कर्ता; च — भी; त्रिधा — तीन प्रकार का; एव — निश्चय ही; गुण-भेदतः — प्रकृति के विभिन्न गुणों के अनुसार; प्रोच्यते — कहे जाते हैं; गुण-सङ्ख्याने — विभिन्न गुणों के रूप में; यथा-वत् — जिस रूप में हैं उसी में; शृणु — सुनो; तानि — उन सबों को; अपि — भी |.

Translationअनुवाद

In accordance with the three modes of material nature, there are three kinds of knowledge, action, and performers of action. Listen as I describe them.

प्रकृति के तीन गुणों के अनुसार ही ज्ञान, कर्म तथा कर्ता के तीन-तीन भेद हैं | अब तुम मुझसे इन्हें सुनो |

Purportतात्पर्य

In the Fourteenth Chapter the three divisions of the modes of material nature were elaborately described. In that chapter it was said that the mode of goodness is illuminating, the mode of passion materialistic, and the mode of ignorance conducive to laziness and indolence. All the modes of material nature are binding; they are not sources of liberation. Even in the mode of goodness one is conditioned. In the Seventeenth Chapter, the different types of worship by different types of men in different modes of material nature were described. In this verse, the Lord wishes to speak about the different types of knowledge, workers, and work itself according to the three material modes.

चौदहवें अध्याय में प्रकृति के तीन गुणों का विस्तार से वर्णन हो चुका है | उस अध्याय में कहा गया था कि सतोगुण प्रकाशक होता है, रजोगुण भौतिकवादी तथा तमोगुण आलस्य तथा प्रमाद का प्रेरक होता है | प्रकृति के सारे गुण बन्धनकारी हैं, वे मुक्ति के साधन नहीं हैं | यहाँ तक कि सतोगुण में भी मनुष्य बद्ध रहता है | सत्रहवें अध्याय में विभन्न प्रकार के मनुष्यों द्वारा विभिन्न गुणों में रहकर की जाने वाली विभिन्न प्रकार की पूजा का वर्णन किया गया | इस श्लोक में भगवान् कहते हैं कि वे तीनों गुणों के अनुसार विभिन्न प्रकार के ज्ञान, कर्ता तथा कर्म के विषय में बताना चाहते हैं |