Bhagavad-gītā As It Is • Ch 15

TEXT 12

The Yoga of the Supreme Person

यदादित्यगतं तेजो जगद्भासयतेऽखिलम् ।
यच्चन्द्रमसि यच्चाग्नौ तत्तेजो विद्धि मामकम् ॥१२॥
yad āditya-gataṁ tejo jagad bhāsayate 'khilam yac candramasi yac cāgnau tat tejo viddhi māmakam

Synonymsशब्दार्थ• Word-for-Word Analysis• प्रत्येक शब्द का अर्थ

yat — that which; āditya-gatam — in the sunshine; tejaḥ — splendor; jagat — the whole world; bhāsayate — illuminates; akhilam — entirely; yat — that which; candramasi — in the moon; yat — that which; ca — also; agnau — in the fire; tat — that; tejaḥ — splendor; viddhi — understand; māmakam — from Me.
यत् — जो; आदित्य-गतम् — सूर्यप्रकाश में स्थित; तेजः — तेज; जगत् — सारा संसार; भासयते — प्रकाशित होता है; अखिलम् — सम्पूर्ण; यत् — जो; चन्द्रमसि — चन्द्रमा में; यत — जो; च — भी; अग्नौ — अग्नि में; तत् — वह; तेजः — तेज; विद्धि — जानो; मामकम् — मुझसे |.

Translationअनुवाद

The splendor of the sun, which dissipates the darkness of this whole world, comes from Me. And the splendor of the moon and the splendor of fire are also from Me.

सूर्य का तेज, जो सारे विश्र्व के अंधकार को दूर करता है, मुझसे ही निकलता है | चन्द्रमा तथा अग्नि के तेज भी मुझसे उत्पन्न हैं |

Purportतात्पर्य

The unintelligent cannot understand how things are taking place. The beginning of knowledge can be established by understanding what the Lord explains here. Everyone sees the sun, moon, fire and electricity. One should simply try to understand that the splendor of the sun, the splendor of the moon, and the splendor of electricity or fire are coming from the Supreme Personality of Godhead. In such a conception of life, the beginning of Kṛṣṇa consciousness, lies a great deal of advancement for the conditioned soul in this material world. The living entities are essentially the parts and parcels of the Supreme Lord, and He is giving herewith the hint how they can come back to Godhead, back to home. From this verse we can understand that the sun is illuminating the whole solar system. There are different universes and solar systems, and there are different suns, moons and planets also. Sunlight is due to the spiritual effulgence in the spiritual sky of the Supreme Lord. With the rise of the sun, the activities of human beings are set up. They set fire to prepare their foodstuff; they set fire to start the factories, etc. So many things are done with the help of fire. Therefore sunrise, fire and moonlight are so pleasing to the living entities. Without their help no living entity can live. So if one can understand that the light and splendor of the sun, moon and fire are emanating from the Supreme Personality of Godhead, Kṛṣṇa, then one's Kṛṣṇa consciousness will begin. By the moonshine, all the vegetables are nourished. The moonshine is so pleasing that people can easily understand that they are living by the mercy of the Supreme Personality of Godhead Kṛṣṇa. Without His mercy there cannot be sun, without His mercy there cannot be moon, and without His mercy there cannot be fire, and without the help of sun, moon and fire, no one can live. These are some thoughts to provoke Kṛṣṇa consciousness in the conditioned soul.

अज्ञानी मनुष्य यह नहीं समझ पाता कि यह सब कुछ कैसे घटित होता है | लेकिन भगवान् ने यहाँ पर जो कुछ बतलाया है, उसे समझ कर ज्ञान प्राप्त किया जा सकता है | प्रत्येक व्यक्ति सूर्य, चन्द्रमा, अग्नि तथा बिजली देखता है | उसे यह समझने का प्रयास करना चाहिए कि चाहे सूर्य का तेज हो; या चन्द्रमा, अग्नि अथवा बिजली का तेज, ये सब भगवान् से ही उद्भूत हैं | कृष्णभावनामृत का प्रारम्भ इस भौतिक जगत् में बद्धजीव को उन्नति करने के लिए काफी अवसर प्रदान करता है | जीव मूलतः परमेश्र्वर के अंश हैं और भगवान् यहाँ पर इंगित कर रहे हैं कि जीव किस प्रकार भगवद्धाम को प्राप्त कर सकते हैं |इस श्लोक से हम यह समझ सकते हैं कि सूर्य सम्पूर्ण सौर मण्डल को प्रकाशित कर रहा है | ब्रह्माण्ड अनेक हैं और सौर मण्डल भी अनेक हैं | सूर्य, चन्द्रमा तथा लोक भी अनेक हैं, लेकिन प्रत्येक ब्रह्माण्ड में केवल एक सूर्य है | भगवद्गीता में (१०.२१) कहा गया है कि चन्द्रमा भी एक नक्षत्र है (नक्षत्राणामहं शशी) | सूर्य का प्रकाश परमेश्र्वर के आध्यात्मिक आकाश में आध्यात्मिक तेज के कारण है | सूर्योदय के साथ ही मनुष्य के कार्यकलाप प्रारम्भ हो जाते हैं | वे भोजन पकाने के लिए अग्नि जलाते हैं और फैक्टरियाँ चलाने के लिए भी अग्नि जलाते हैं | अग्नि की सहायता से अनेक कार्य किये जाते हैं | अतएव सूर्योदय, अग्नि तथा चन्द्रमा की चाँदनी जीवों को अत्यन्त सुहावने लगते हैं | उनकी सहायता के बिना कोई जीव नहीं रह सकता | अतएव यदि मनुष्य यह जान ले कि सूर्य, चन्द्रमा तथा अग्नि का प्रकाश या तेज भगवान् कृष्ण से उद्भूत हो रहा है, तो उसमें कृष्णभावनामृत का सूत्रपात हो जाता है | चन्द्रमा के प्रकाश से सारी वनस्पतियाँ पोषित होती हैं | चन्द्रमा का प्रकाश इतना आनन्दप्रद है कि लोग सरलता से समझ सकते हैं कि वे भगवान् कृष्ण की कृपा से ही जी रहे हैं | उनकी कृपा के बिना न तो सूर्य होगा, न चन्द्रमा, न अग्नि और सूर्य, चन्द्रमा तथा अग्नि के बिना हमारा जीवित रहना असम्भव है | बद्ध जीव में कृष्णभावनामृत जगाने वाले ये ही कतिपय विचार हैं |