Bhagavad-gītā As It Is • Ch 14
Important Shloka

TEXT 4

The Three Modes Of Material Nature

सर्वयोनिषु कौन्तेय मूर्तयः सम्भवन्ति याः ।
तासां ब्रह्म महद्योनिरहं बीजप्रदः पिता ॥४॥
sarva-yoniṣu kaunteya mūrtayaḥ sambhavanti yāḥ tāsāṁ brahma mahad yonir ahaṁ bīja-pradaḥ pitā

Synonymsशब्दार्थ• Word-for-Word Analysis• प्रत्येक शब्द का अर्थ

sarva-yoniṣu — in all species of life; kaunteya — O son of Kuntī; mūrtayaḥ — forms; sambhavanti — as they appear; yāḥ — which; tāsām — all of them; brahma — supreme; mahat yoniḥ — the source of birth in the material substance; aham — Myself; bīja-pradaḥ — seed-giving; pitā — father.
सर्व-योनिषु — समस्त योनियों में; कौन्तेय — हे कुन्तीपुत्र; मूर्तयः — स्वरूप; सम्भवन्ति — प्रकट होते हैं; याः — जो; तासाम् — उन सबों का; ब्रह्म — परम; महत् योनिः — जन्म स्त्रोत; अहम् — मैं; बीज-प्रदः — बीजप्रदाता; पिता — पिता |.

Translationअनुवाद

It should be understood that all species of life, O son of Kuntī, are made possible by birth in this material nature, and that I am the seed-giving father.

हे कुन्तीपुत्र! तुम यह समझ लो कि समस्त प्रकार की जीव-योनियाँ इस भौतिक प्रकृति में जन्म द्वारा सम्भव हैं और मैं उनका बीज-प्रदाता पिता हूँ |

Purportतात्पर्य

In this verse it is clearly explained that the Supreme Personality of Godhead, Kṛṣṇa, is the original father of all living entities. The living entities are combinations of the material nature and the spiritual nature. Such living entities are seen not only on this planet, but in every planet, even in the highest where Brahmā is situated. Everywhere there are living entities; within the earth there are living entities, even within water and within fire. All these appearances are due to the mother, material nature, and Kṛṣṇa's seed-giving process. The purport is that the living entities, being impregnated in the material world, come out and form at the time of creation according to their past deeds.

इस श्लोक में स्पष्ट बताया गया है कि भगवान् श्रीकृष्ण समस्त जीवों के आदि पिता हैं | सारे जीव भौतिक प्रकृति तथा आध्यात्मिक प्रकृति के संयोग हैं | ऐसे जीव केवल इस लोक में ही नहीं, अपितु प्रत्येक लोक में, यहाँ तक कि सर्वोच्च लोक में भी, जहाँ ब्रह्मा आसीन हैं, पाये जाते हैं | जीव सर्वत्र हैं - पृथ्वी, जल तथा अग्नि के भीतर भी जीव हैं | ये सारे जीव माता भौतिक प्रकृति तथा बीजप्रदाता कृष्ण के द्वारा प्रकट होते हैं | तात्पर्य यह है कि भौतिक जगत् जीवों को गर्भ में धारण किये है, जो सृष्टिकाल में अपने पूर्वकर्मों के अनुसार विविध रूपों में प्रकट होते हैं |